Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Keshav Prasad Maurya to Address Samrasata Sankalp Rally in Meerut Today

समरसता संकल्प यात्रा: मेरठ में आज केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा, रामलीला मैदान में जुटे कार्यकर्ता

Fri, 27 Nov 2026 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

समरसता संकल्प यात्रा बुधवार को मेरठ पहुंची। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में महासभा होगी, जिसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya to Address Samrasata Sankalp Rally in Meerut Today
मेर पहुंची समरसता संकल्प यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा बुधवार को मेरठ जिले में पहुंची। यात्रा का गांव डालू हेड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। आज दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में समरसता संकल्प महासभा होगी। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होने मेरठ पहुंचे हैं।

विज्ञापन


डालू हेड़ा में हुआ यात्रा का स्वागत
भाजपा की ओर से आयोजित यात्रा का मेरठ जिले में प्रवेश पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा जमालपुर नगला मंदिर होते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के जयकारों के साथ जानी और फुटबॉल चौराहे से आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा होटल कॉन्वे, शॉपरिक्स मॉल पहुंची, जहां रात्रि विश्राम है।
विज्ञापन


यात्रा में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश राम, प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, साध्वी रंजना और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास को काशी टोल पर रोका, सीसीएसयू में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रामलीला मैदान में महासभा का आयोजन
आज दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में समरसता संकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। यात्रा के स्वागत में जिला महामंत्री सुभाष शर्मा, समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, मनिंदर पाल, सत्यवीर त्यागी, अंकुर राणा और विनय सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

गुरु रविदास विश्व महापीठ की बैठक
इससे पहले आयोजन को लेकर शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की बैठक महापीठ के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. रवि प्रकाश के कार्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न संगठनों के मुख्य पदाधिकारी शामिल हुए।

महापीठ के अनुसार, संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा पंजाब, हरियाणा, सहारनपुर, शामली और बागपत होते हुए शुक्रवार को मेरठ के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed