{"_id":"6b03380eb59a6f5b7805c4d5","slug":"semester-exams-around-the-corner-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163655-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सेमेस्टर परीक्षा सिर पर, एडमिट कार्ड से गायब रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सेमेस्टर परीक्षा सिर पर, एडमिट कार्ड से गायब रोल नंबर
Mon, 23 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन कई विद्यार्थियों के सामने प्रवेश पत्र की समस्या खड़ी हो गई है। किसी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो किसी के प्रवेश पत्र पर रोल नंबर ही दर्ज नहीं है। सोमवार से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है।
मामला विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों से जुड़ा है। विद्यार्थियों के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरने के बावजूद कुछ के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं। वहीं, कुछ के एडमिट कार्ड डाउनलोड तो हो गए हैं, लेकिन उन पर रोल नंबर अंकित नहीं है। विद्यार्थियों ने इस संबंध में विभागाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। विभाग की ओर से परीक्षा में बैठने देने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन विद्यार्थी मौखिक आश्वासन के बजाय प्रवेश पत्र की खामियां दूर कराने की मांग कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की गड़बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
यह समस्या केवल बीए प्रथम सेमेस्टर तक सीमित नहीं है। विश्वविद्यालय परिसर के अन्य विभागों के भी 50 से अधिक विद्यार्थियों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को बीए प्रथम सेमेस्टर समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पहले 31 अक्तूबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर छह नवंबर कर दिया गया था। सहायक कुलसचिव अजय गौतम ने बताया कि निर्धारित समय के बाद परीक्षा फॉर्म भरने या फॉर्म नहीं भरने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी होने में समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को संबंधित विभाग से संपर्क कर समस्या का समाधान कराने की सलाह दी गई है।