Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akhilesh should apologize for 1990 action Before coming to Ayodhya resolution passed in meeting of Sant Samaj

यूपी: अयोध्या आने से पहले 1990 की कार्रवाई पर माफी मांगें अखिलेश, संत समाज की बैठक में प्रस्ताव पारित

Thu, 12 Nov 2026 01:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 01:21 PM IST
सार

अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले संत समाज ने 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए सार्वजनिक माफी या खेद जताने की मांग की है। संतों ने ऐसा नहीं होने पर शासन से उनका दौरा प्रतिबंधित करने की मांग की है।

विज्ञापन
Akhilesh should apologize for 1990 action Before coming to Ayodhya resolution passed in meeting of Sant Samaj
अयोध्या में संत समाज की बैठक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे ने रामनगरी का धार्मिक और राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस मुद्दे पर संत समाज दो धड़ों में बंट गया है। एक पक्ष 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अखिलेश से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष उनके दौरे का स्वागत करने के पक्ष में है। इस टकराव में एक ओर अतीत की राजनीतिक जवाबदेही का सवाल है तो दूसरी ओर धार्मिक उदारता की पैरवी।

विज्ञापन


मणिरामदास की छावनी में हुई संत समाज की बैठक में शासन से मांग की गई कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते हैं तो उनका अयोध्या दौरा प्रतिबंधित किया जाए, ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित न हो और संतों तथा सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत न हों। 
विज्ञापन




जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि जो राम और कृष्ण का नहीं है, संत समाज भी उसका नहीं है। यदि अखिलेश यादव वास्तव में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो उन्हें अपने पुराने रुख पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि अखिलेश यादव यदि सच्चे यदुवंशी हैं तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी आगे आएं। इस काम में संत समाज उनका साथ देगा। 1990 में कारसेवकों पर हुई कार्रवाई और उसे सही ठहराने वाले बयानों से सनातन समाज की भावनाएं आहत हैं।

महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते या खेद नहीं जताते हैं तो उनके अयोध्या दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सनातन समाज के मतदाताओं को आकर्षित करने की राजनीतिक कोशिश माना जाएगा। आगे की रणनीति परिस्थितियों के अनुसार तय की जाएगी। 


बैठक में महंत कमल नयन दास, महंत रामशरण दास, अर्जुनदेवाचार्य, कुपालु रामभूषण दास, महंत रामदास, महंत करुणानिधान शरण, महंत बृजमोहन दास, महंत मनीष दास समेत सैकड़ों संत और धर्माचार्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed