{"_id":"6a4bd9020d0d2b302700a66c","slug":"police-traced-abducted-teenager-within-24-hours-accused-youth-was-also-arrested-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: परिजन के शादी से इंकार पर अगवा किया प्रेमिका का भाई, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला किशोर; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परिजन के शादी से इंकार पर अगवा किया प्रेमिका का भाई, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला किशोर; आरोपी गिरफ्तार
Mon, 06 Jul 2026 10:04 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:04 PM IST
सार
शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने युवती के भाई को चाकू की नोक पर अगवा कर लिया। पुलिस ने 24 घंटे में अगवा किए गए किशोर को खोज निकाला। साथ ही बीहड़ से आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट में प्रेमिका से शादी का दबाव बनाने के लिए उसके 13 वर्षीय भाई का चाकू दिखाकर अपहरण करने वाले आरोपी को पिनाहट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। किशोर भी सकुशल मिल गया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी मिला है।
कस्बा पिनाहट के एक मोहल्ले की युवती और मोहल्ला पठान निवासी मौसिम खान के बीच पिछले करीब दो वर्षों से संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं थे। आरोप है कि युवती की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने पर रविवार को मौसिम खान चाकू लेकर युवती के घर पहुंचा और उसके 13 वर्षीय भाई की गर्दन पर चाकू रखकर उसे जबरन अपने साथ ले गया। घटना के बाद किशोर की मां की तहरीर पर थाना पिनाहट में आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
किशोर की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। सोमवार शाम मुखबिर सर्विस लाइंस की सूचना पर पुलिस ने कस्बा पिनाहट के चंबल नहर क्षेत्र के बीहड़ में घेराबंदी कर किशोर को खोज निकाला। आरोपी मौसिम खान को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोर को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी पिनाहट ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की विवेचना जारी है।