Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra BSP Rally to Addressed National Coordinator Akash Anand huge crowd highway block

'गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा': आकाश आनंद बोले- भाजपा सरकार में 10 साल में दो डिप्टी सीएम, दलित एक भी नहीं

Sun, 22 Nov 2026 02:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 02:05 PM IST
सार

आगरा में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आकाश आनंद ने जहां सपा और भाजपा पर जमकर निधाना साधा, वहीं आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति भी साफ की। 

विज्ञापन
agra BSP Rally to Addressed National Coordinator Akash Anand huge crowd highway block
राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच रविवार को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। 15 नवंबर को आगरा के जीआईसी मैदान में हुए सपा के पीडीए दलित सम्मेलन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोगों की फितरत कभी नहीं बदलती।
विज्ञापन


बसपा नेता आकाश आनंद ने आरोप लगाया कि आगरा में एक दिन के लिए पूरी समाजवादी पार्टी आंबेडकरवादी बन गई थी लेकिन सपा के थिंक टैंक कहे जाने वाले प्रो. रामगोपाल यादव ने उसी मंच से सामने बैठे दलित समाज के नौजवानों को मूर्ख कहकर अपमानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सम्मान सम्मेलन के नाम पर समाज का अपमान किया गया है। इसके लिए प्रो. रामगोपाल यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सपा नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





Trending Videos

agra BSP Rally to Addressed National Coordinator Akash Anand huge crowd highway block
हाईवे पर रेंगे वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीए के नारे पर सवाल उठाते हुए आकाश ने कहा कि सपा ने रातों-रात पी से पिछड़ा को बदलकर पंडित बना दिया। राज्यसभा टिकट वितरण का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए का दम भरने वाली सपा को दलित, पिछड़े या अल्पसंख्यक समाज से कोई प्रत्याशी नहीं मिला।

एक ऐसे बड़े उद्योगपति को टिकट दिया गया जिनके पिता भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में हैं और टिकट मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री के बयान का हवाला देते हुए सपा और कांग्रेस को भाजपा की असली बी-टीम करार दिया।

बसपा संयोजक ने 2012 की सपा सरकार पर बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने जिलों का नाम बदलने का आरोप लगाया। कहा कि कांशीराम नगर को कासगंज, महामाया नगर को हाथरस, रमाबाई नगर को कानपुर देहात, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर को अमेठी और ज्योतिबा फुले नगर को अमरोहा बना दिया गया। साथ ही 2012 में लोकसभा में एससी-एसटी प्रमोशन में आरक्षण बिल की प्रति फाड़ने और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर भी सपा को घेरा।

बसपा सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
मायावती के शासनकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए आकाश ने सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा योजना, 30 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों, 28,500 अंबेडकर ग्रामों के विकास, गन्ना मूल्य दोगुना करने और नोएडा-आगरा एक्सप्रेसवे के निर्माण का उल्लेख किया। उन्होंने आगरा को दलितों की राजधानी बताते हुए कहा कि भाजपा को अयोध्या और सपा को सैफई से लगाव है लेकिन आगरा के विकास के लिए बहनजी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना होगा।





हाईवे पर जाम से लोग परेशान, रेंग रहे वाहन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के चलते में हाईवे पर जाम लग गया। एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर दोनों ओर वाहन घंटों जाम में रेंगते नजर आए। जिसके चलते एत्मादपुर कस्बे  के बाजारों में से वाहन निकलने को मजबूर हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed