बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Aman

Aman Vishwakarma

1441 Followers

About

मेरा जन्म वाराणसी में हुआ। वर्तमान में वरुणा नदी के किनारे स्थित हुकुलगंज में रहता हूं, जबकि मेरा पैतृक संबंध धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले से है। शहर और गांव, दोनों परिवेश को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला, जिसने मेरी पत्रकारिता की सोच को संवेदनशील और व्यापक बनाया। बनारस की संस्कृति, सामाजिक सरोकार और ग्रामीण जीवन मेरी रिपोर्टिंग की प्रमुख आधारभूमि रहे हैं।

दो दशक का पत्रकारिता अनुभव

वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत की। करीब दो दश ... ...और पढ़ें

मेरा जन्म वाराणसी में हुआ। वर्तमान में वरुणा नदी के किनारे स्थित हुकुलगंज में रहता हूं, जबकि मेरा पैतृक संबंध धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले से है। शहर और गांव, दोनों परिवेश को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला, जिसने मेरी पत्रकारिता की सोच को संवेदनशील और व्यापक बनाया। बनारस की संस्कृति, सामाजिक सरोकार और ग्रामीण जीवन मेरी रिपोर्टिंग की प्रमुख आधारभूमि रहे हैं।

दो दशक का पत्रकारिता अनुभव

वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत की। करीब दो दशक के अनुभव में समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और संपादन के विभिन्न आयामों पर कार्य किया। समय के साथ डिजिटल पत्रकारिता की ओर रुख किया और बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप तथ्यपरक, प्रभावी तथा पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया। हमेशा कोशिश रही कि खबर तथ्यों पर आधारित हो और पाठकों तक स्पष्ट, विश्वसनीय और संतुलित रूप में पहुंचे।

अमर उजाला डिजिटल में हाइपरलोकल फोकस

फरवरी 2024 से अमर उजाला डिजिटल में कार्यरत हूं। यहां वाराणसी और पूर्वांचल की हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन, अपराध, राजनीति, शिक्षा, धर्म, संस्कृति और जनसरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ गांवों की समस्याओं, विकास योजनाओं और आम लोगों के जीवन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देता हूं। घुमंतू एवं वंचित समुदायों की कहानियों और ह्यूमन एंगल वाली खबरों पर विशेष रुचि के साथ काम करता हूं।

पत्रकारिता का मूल विश्वास

मेरे लिए पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज के सामने तथ्यों को निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करना है। मेरा विश्वास है कि अच्छी पत्रकारिता सनसनी नहीं, बल्कि भरोसा पैदा करती है। इसलिए हर रिपोर्ट में तथ्य, मानवीय संवेदना और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का प्रयास करता हूं।

वाराणसी में मां काली की प्रतिमा की विदाई, VIDEO

घोड़ों की सवारी के साथ निकली भगवान भास्कर की नगर यात्रा, VIDEO

भूमि विवाद में बुलडोजर से होटल ध्वस्त, आधा दर्जन से अधिक हिरासत में; VIDEO

यात्रियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू से गया के लिए चलाई गईं दो स्पेशल ट्रेनें; VIDEO

बिजली के झालरों से जगमगाया गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा; VIDEO

रामनगर किले के बाहर कूड़े में लगाई आग से लाखों की प्लास्टिक पाइप जलकर राख; VIDEO

रेणुका नदी छठ घाट का राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण, VIDEO

टिपर से टक्कर के बाद धू-धू कर जली कार, VIDEO

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 15 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा; VIDEO

पति और ससुरालियों पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप, न्याय के लिए लगाई गुहार; VIDEO

बलिया में छठ पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण; VIDEO

बलिया में छठ पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण; VIDEO

छठ पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने किया प्रमुख घाटों का निरीक्षण, VIDEO

मिर्जापुर में जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण, VIDEO

खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में घायल महिला की मौत, VIDEO

विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed