{"_id":"6b096afb5e03367577090517","slug":"spy-arrested-in-bathinda-satnam-singh-in-contact-isi-sensitive-military-installations-in-bathinda-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में जासूस गिरफ्तार: आईएसआई के संपर्क में था सतनाम सिंह, बठिंडा के संवेदनशील सैन्य ठिकाने थे निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में जासूस गिरफ्तार: आईएसआई के संपर्क में था सतनाम सिंह, बठिंडा के संवेदनशील सैन्य ठिकाने थे निशाने पर
Fri, 27 Nov 2026 05:06 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:06 PM IST
सार
आरोपी सतनाम सिंह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई ऑपरेटिव्स के संपर्क में था। उनके निर्देश पर वह बठिंडा कैंट स्थित संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की रेकी करता था और वहां मौजूद महत्वपूर्ण ठिकानों की लोकेशन तथा अन्य गोपनीय जानकारियां जुटाकर सीमा पार भेज रहा था।
विज्ञापन
बठिंडा में जासूस गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मिलिट्री इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में सतनाम सिंह सत्ता निवासी गांव जखरावान जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। कैंट में मौजूद सैनिको को आरोपी अपने भरोसे में लेकर उनसे जानकारी हासिल करता था, इसके बदले आरोपी उक्त सैनिको के खाते में पैसे भी डलवा देता था. आरोपी के खुद के खाते में भी पाकिस्तान से दस हजार रूपए जमा हुए है. थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ अलग अलग धारा के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन में दर्ज की गई एफ आई आर के अनुसार आरोपी सतनाम सिंह को काउंटर इंटेलिजेन्स की टीम ने पकड़ा है, एफ आई आर में बताया गया कि पकड़ा गया आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में है. जो खुफिया एजेंसी के कहने पर बठिंडा कैंट के सैनिकों को अपने भरोसे में लेकर कैंट की खुफिया जानकारी एवं लोकेशन वगैरा लेकर आगे पाकिस्तान में भेजता है. इसके बदले आरोपी बठिंडा कैंट के सैनिकों के खातों में पैसे डलवा देता है।
विज्ञापन
एफआईआर में बताया गया कि आरोपी से बरामद सैमसंग कंपनी के फ़ोन की जांच करने पर व्हाट्सप्प पर बिजनेस एप्प चैट प्रापत हुई, जिसके जरिए आरोपी ने पाकिस्तान के फ़ोन नंबरो के साथ चैट की है, सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके खाते में दस हजार रूपए के करीब पाकिस्तान से आए है. इसके अलावा वो पाकिस्तान को अब तक क्या क्या जानकारी भेज चूका है, उसके बारे पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस एवं सेना अधिकारी कर रहे जांच - आरोपी ने अब तक कितने सैनिकों के खाते में पैसे डलवाये और कौन सैनिक आरोपी के संपर्क में
पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ आई आर में जिकर किया गया कि आरोपी सतनाम सिंह जो बठिंडा कैंट के सैनिकों को अपने भरोसे में लेकर उनसे कैंट की खुफिया जानकारी एवं लोकेशन वगैरा हासिल करने के बाद वो सैनिकों को पैसे भी डलवा देता था, उक्त खुलासे के बाद अब पुलिस एवं सेना अधिकारी जांच कर रहे कि आरोपी ने अब तक कितने सैनिकों के खातो में उसने पैसे डलवाये और कौन कौन सैनिक आरोपी के संपर्क में है।
दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस
सूत्र बताते है कि आरोपी सतनाम सिंह ने पुलिस पूछताछ में अपने एक अन्य साथी के बारे में खुलासा किया है, जो फिरोजपुर एरिया का ही है, उक्त खुलासा होने के बाद अब पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की तलाश कर रही है. सूत्र बताते है कि दूसरे आरोपी के पकडे जाने के बाद इस मामले को लेकर अन्य खुलासे हो सकते है।
आरोपी पर पहले भी संगीन मामले दर्ज
जांच में यह भी सामने आया है कि सतनाम सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। उसके खिलाफ फिरोजपुर जिले में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें 2022 में थाना सदर फिरोजपुर में दर्ज मामला, 2026 में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामला और थाना आरिफ के में 6.25 किलो हेरोइन बरामदगी से जुड़ा एनडीपीएस एक्ट का मामला शामिल है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आर्म्स एक्ट और हेरोइन बरामदगी के मामले में भी वांछित था। आर्म्स एक्ट के मामले में ड्रोन और जिंदा कारतूस की बरामदगी का पहलू भी जांच में शामिल है। सूत्र बताते है कि आरोपी सरहद पार से ड्रोन के जरिए समान मंगवाता था, जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
