Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान ई-केवाईसी का क्या है स्टेटस? जानें मिनटों में ऑनलाइन पूरा करने की प्रक्रिया

Sun, 29 Nov 2026 09:16 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 29 Nov 2026 09:16 AM IST
सार

  • PM Kisan Online Ekyc Process: पीएम किसान की किस्त बिना रुकावट पाने के लिए ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी है।
  • आइए इस लेख में जानते हैं कि पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस कैसे चेक करें और आधार ओटीपी से ऑनलाइन ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया क्या है।

विज्ञापन
PM Kisan e-KYC Status Check and Online Process: Easy Guide for Farmers
पीएम किसान ई-केवाईसी कैसे चेक करें? - फोटो : AI

PM Kisan Ekyc Status Check: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ समय पर पाने के लिए ई-केवाईसी पूरा होना बहुत जरूरी है। अगर किसी किसान की ई-केवाईसी अधूरी रहती है, तो उसकी अगली किस्त अटक सकती है या खाते में आने में देरी हो सकती है। कई किसानों को यह मालूम नहीं होता कि उनका ई-केवाईसी स्टेटस अपडेट है या नहीं।



समय रहते यह जांच लेना कि ई-केवाईसी हुई है या बाकी है, बड़ी परेशानी से बचा सकता है। अच्छी बात यह है कि किसान घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से इसकी जांच कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन माध्यम से ई-केवाईसी पूरी भी की जा सकती है।

Trending Videos
PM Kisan e-KYC Status Check and Online Process: Easy Guide for Farmers
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

स्टेटस कैसे चेक करें?

  • ई-केवाईसी का स्टेटस जानने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) या मोबाइल एप पर जाएं और बेनिफिशियरी स्टेटस से जुड़ा विकल्प चुनें।
  • वहां 'नो योर स्टेट्स' के विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा फिल करें।
  • इसके बाद संबंधित मोबाइल पर आए ओटीपी को वहां दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी में ई-केवाईसी के सामने 'Yes' लिखा होने का मतलब है कि आपकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
  • लेकिन अगर स्क्रीन पर ई-केवाईसी के सामने 'No' लिखा है तो इसका मतलब की आपको अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी है।
PM Kisan e-KYC Status Check and Online Process: Easy Guide for Farmers
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करें?

  • अगर स्टेटस में ई-केवाईसी पूरी नहीं दिखती है, तो पोर्टल पर मौजूद ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर डालें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद आपकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan e-KYC Status Check and Online Process: Easy Guide for Farmers
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

मोबाइल नंबर न जुड़ा हो तो?

  • अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ओटीपी आधारित ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है।
  • ऐसी स्थिति में आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा सकते हैं, जिससे आपका खाता अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
PM Kisan e-KYC Status Check and Online Process: Easy Guide for Farmers
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किन बातों का ध्यान रखें?

  • ई-केवाईसी करते समय अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करें तथा किसी अनजान लिंक या फर्जी वेबसाइट से बचें।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार स्टेटस दोबारा जरूर चेक कर लें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed