Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: क्या आपको मिलेगी 25वीं किस्त या नहीं? ऐसे चेक करें अपनी पात्रता

Mon, 23 Nov 2026 08:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Nov 2026 08:10 AM IST
सार

  • PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की अगली यानी 25वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए पात्रता की जांच करना जरूरी है
  • कुछ जरूरी शर्तें पूरी नहीं होने पर किसान का नाम लाभार्थी सूची से बाहर हो सकता है या किस्त अटक सकती है

विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: Check Whether You Are Eligible to Receive the Next 2000 rupees Payment
पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan 25th Installment: देश के करोड़ों किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालभर में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।



अब किसानों के मन में सवाल है कि क्या उन्हें 25वीं किस्त का लाभ मिलेगा? दरअसल, योजना से जुड़े होने भर से अगली किस्त मिलने की गारंटी नहीं होती। इसके लिए सरकार की ओर से तय पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है। अगर आपके दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी है या जरूरी प्रक्रिया अधूरी है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan 25th Installment: Check Whether You Are Eligible to Receive the Next 2000 rupees Payment
पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों को मिलेगा 25वीं किस्त का लाभ?

  • पीएम किसान योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है, जिनके नाम खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड दर्ज है
  • हालांकि, इसके साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी हैं
  • जैसे- योजना के तहत पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक किसान परिवार माना जाता है
  • इसलिए एक ही परिवार के कई सदस्यों को अलग-अलग किस्त मिलने का नियम नहीं है
  • इसके अलावा संस्थागत भूमि धारक इस योजना के पात्र नहीं हैं
PM Kisan 25th Installment: Check Whether You Are Eligible to Receive the Next 2000 rupees Payment
पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

आपको मिलेगी 25वीं किस्त या नहीं? चेक करें पात्रता और किस्त का स्टेटस

  • इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां Farmers Corner में जाकर Know Your Status वाला विकल्प चुनें
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: Check Whether You Are Eligible to Receive the Next 2000 rupees Payment
पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
  • जरूरत पड़ने पर मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करें
  • यहां आप अपनी किस्त, भुगतान और संबंधित स्थिति की जानकारी देख सकते हैं
  • इसके अलावा Beneficiary List के विकल्प से अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करके लाभार्थियों की सूची भी देख सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: Check Whether You Are Eligible to Receive the Next 2000 rupees Payment
पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

कब आएगी 25वीं किस्त?

  • ध्यान दें कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी की गई थी
  • वहीं, इस योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से 25वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी महीने में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में 25वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed