Smartphone Battery Tips: नया स्मार्टफोन खरीदते समय उसकी बैटरी हेल्थ आमतौर पर 100 फीसदी होती है। शुरुआत में फोन अच्छी बैटरी बैकअप देता है और एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलता है। हालांकि, कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद फोन की बैटरी पहले के मुकाबले जल्दी खत्म होने लगती है।
{"_id":"6b002f905d2977ed5a012563","slug":"how-long-does-a-new-smartphone-battery-last-know-the-battery-life-calculation-2026-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद कितने दिन में और क्यों कमजोर होने लगती है बैटरी? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद कितने दिन में और क्यों कमजोर होने लगती है बैटरी? यहां जानें
Fri, 20 Nov 2026 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:01 PM IST
सार
- Smartphone Battery: नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद उसकी बैटरी की क्षमता हमेशा 100 फीसदी नहीं रहती
- इस्तेमाल, चार्जिंग की आदत और तापमान के हिसाब से धीरे-धीरे बैटरी की क्षमता कम होने लगती है
विज्ञापन
मोबाइल की बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
मोबाइल की बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है बैटरी की क्षमता कम होने का गणित?
- स्मार्टफोन की बैटरी की उम्र को समझने के लिए चार्जिंग साइकल को समझना जरूरी है
- एक चार्जिंग साइकल का मतलब है बैटरी की कुल 100 फीसदी क्षमता का इस्तेमाल होना
- उदाहरण के लिए अगर आप एक दिन में 50 फीसदी बैटरी इस्तेमाल करते हैं और अगले दिन फिर 50 फीसदी इस्तेमाल करते हैं, तो यह मिलकर एक चार्जिंग साइकल होगा
- इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार फोन को 0 से 100 फीसदी चार्ज करना जरूरी है
मोबाइल की बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं?
- फोटो : Adobe Stock
- बैटरी की क्षमता चार्जिंग साइकल बढ़ने के साथ धीरे-धीरे घटती है
- हालांकि, हर फोन में बैटरी की उम्र अलग हो सकती है
- कुछ कंपनियां अपने फोन की बैटरी को निश्चित चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 फीसदी क्षमता बनाए रखने के लिए डिजाइन करती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं?
- फोटो : Adobe Stock
इन वजहों से जल्दी खराब होती है बैटरी
- स्मार्टफोन की बैटरी को सबसे ज्यादा नुकसान अधिक तापमान से हो सकता है
- फोन को धूप में छोड़ना, चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म होना और गर्म वातावरण में लगातार इस्तेमाल करना बैटरी की उम्र घटा सकता है
- इसके अलावा, लगातार हैवी गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और ज्यादा पावर इस्तेमाल करने वाले ऐप भी फोन की बैटरी को जल्दी डिस्चार्ज करते हैं
विज्ञापन
मोबाइल की बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बढ़ा सकते हैं स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ?
- फोन को बहुत ज्यादा गर्म होने से बचाएं
- चार्जिंग के दौरान हैवी गेमिंग करने से बचें
- कंपनी के चार्जर से ही मोबाइल चार्ज करें
- फोन में उपलब्ध ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग फीचर चालू रखें
- लंबे समय तक फोन को पूरी तरह डिस्चार्ज या 100 फीसदी चार्ज पर रखकर स्टोर न करें
