{"_id":"5ef0451cdae27065ca53ddd9","slug":"pakistani-drone-american-m4-rifle-and-china-made-grenade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ड्रोन से बरामद हथियार
- फोटो : BSF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मार गिराए गए ड्रोन और उससे बरामद हथियारों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि यूएस निर्मित एम-4 कार्बाइन समेत हथियारों का यह जखीरा कश्मीर में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकी फुरकान को सौंपा जाना था। इस आतंकी का कोड नाम अली भाई है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए आतंकी अली के बारे में कई अहम बातें
2 of 5
ड्रोन से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच हीरानगर में मार गिराए गए ड्रोन के मामले की जांच जारी है। रविवार को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में जहां पुलिस, सीआरपीएफ सेना और बीएसएफ ने नालों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी खंगाला। वहीं हथियारों का जखीरा लाते गिराए गए ड्रोन को अब चंडीगढ़ लैब में जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी है।
3 of 5
ड्रोन से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार मामले की जांच एनआईए को भी सौंपी जा सकती है। श्रीनगर में तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद आईजी (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को रठुआ में बीएसएफ ने हथियार से लदे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। इससे बरामद हथियारों का जखीरा आतंकी अली भाई को भेजा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ड्रोन से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि कुलगाम जिले में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी का नाम फुरकान है। जिसका कोड अली भाई है। फुरकान के लिए ही ड्रोन से राइफल भेजी गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
ड्रोन से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
ड्रोन से बरामद हथियारों में यूएस निर्मित एम-4 राइफल और चीन निर्मित ग्रेनेड भी शामिल हैं। कश्मीर में कई आतंकी सरगनाओं के पास पूर्व में एम-4 राइफल होने की पुष्टि भी हो चुकी है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।