सब्सक्राइब करें

अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
American M4 rifle became the favorite weapon of terrorists, US M4 rifle features
एम-4 राइफल - फोटो : सोशल मीडिया

मुठभेड़ में मारे जा रहे जैश के आतंकियों से एम-4 कार्बाइन राइफल मिल रही है। इसे पाकिस्तान से आतंकियों के लिए भेजा जा रहा है। इसका कारण ये है कि आतंकियों को इस अमेरिकी हथियार को चलाने की अच्छी ट्रेनिंग हासिल है। ये उनका पसंदीदा हथियार है। यह बात डीजीपी दिलबाग सिंह ने कही।



आगे की स्लाइड में जानिए एम-4 राइफल की खासियतें

American M4 rifle became the favorite weapon of terrorists, US M4 rifle features
एम-4 राइफल - फोटो : सोशल मीडिया

कुलगाम में हुई मुठभेड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ऑपरेशन में मारे गए इमरान भाई नामक पाकिस्तानी जैश के आतंकी से दो हथियार बरामद हुए थे जिनमें से एक एम-4 राइफल थी। इससे आतंकी ज्यादा दूरी से वार कर सकते हैं, क्योंकि इसके ऊपर साइट लगी रहती है। 


 
American M4 rifle became the favorite weapon of terrorists, US M4 rifle features
एम-4 राइफल - फोटो : सोशल मीडिया

डीजीपी के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये हीरानगर सेक्टर में चार दिन पहले ये हथियार भेजने की कोशिश की गई थी। ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने गिरा दिया था। हाल ही में कश्मीर रेंज के आईजीपी ने भी बताया था कि हीरानगर से भेजी जा रही एम-4 राइफल अली भाई नामक पाकिस्तानी जैश के आतंकी के लिए थी जो शोपियां में सक्रिय है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
American M4 rifle became the favorite weapon of terrorists, US M4 rifle features
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : बासित जरगर

डीजीपी ने कहा कि अभी तक सुरक्षाबलों से जितने भी हथियार बरामद किए हैं, इनमें ज्यादातर संख्या एम-4 राइफल की है। जितने आतंकी अभी जिंदा हैं उनके पास उतने ही हथियार हैं। पाकिस्तान की कोशिश है कि आईबी या एलओसी के रास्ते जैश और लश्कर के और आतंकी कश्मीर में भेजे जाएं।


 
विज्ञापन
American M4 rifle became the favorite weapon of terrorists, US M4 rifle features
American M-4 Rifle - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकियों से सरेंडर की अपील के बावजूद कामयाबी नहीं मिलने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि उन्हें लगता है कि जो हार्डकोर आतंकी हैं उनके दबाव के चलते दूसरे आतंकी सरेंडर करने से डरते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed