{"_id":"5bd6921ebdec2269c33c53bc","slug":"anup-jalota-revealed-bigg-boss-scripted-and-no-any-relation-with-jasleen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस से बाहर आते ही अनूप जलोटा ने जसलीन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, 'हम दोनों का रिश्ता...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस से बाहर आते ही अनूप जलोटा ने जसलीन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, 'हम दोनों का रिश्ता...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
anup jalota
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 12 शुरू हुए एक महीना से ज्यादा हो गया है । शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स नए-नए टि्वस्ट लेकर आ रहे हैं । इस बार वीकेंड में डबल एविक्शन कर बिग बॉस ने दर्शकों को चौंका दिया । शो से इस हफ्ते अनूप जलोटा और सबा खान को बेघर कर दिया गया ।
anup jalota
- फोटो : twitter
सृष्टि और सुरभि इस बार सेफ हो गए हैं । जब तक अनूप जलोटा घर में रहे तब तक जसलीन और उनके रिलेशन की चर्चा होती रही । अब जब अनूप जलोटा घर से बाहर निकले तो उनसे सबसे पहला सवाल उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया। तब अनूप ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।
Woah! #SabaKhan hui eliminate aur unhe kehna padega iss anokhe ghar aur gharwalon ko goodbye. Will you miss her in the #BB12 house? #BiggBoss12 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/UMkAgizBKj
— COLORS (@ColorsTV) October 28, 2018
anup jalota
- फोटो : file photo
अनूप ने बताया कि उनके और जसलीन के बीच कोई रिश्ता नहीं है । साढ़े तीन साल से जसलीन को डेट करने की बात भी झूठी है। अनूप ने बिग बॉस के स्क्रिप्टेड होने का दावा किया है। स्क्रिप्ट के चलते जसलीन ने शो में बताया कि वो अनूप को 3 साल से डेट कर रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
anup jalota
- फोटो : file photo
अनूप जलोटा ने कहा, 'जसलीन को पहले ये शो ऑफर हुआ। जसलीन ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया और बताया कि मुझे बिग बॉस का ऑफर आया है। लेकिन, उन्हें जोड़ीदार की तलाश है । क्या आप मेरे जोड़ीदार बनकर शो में चलेंगे । मेरे पास समय नहीं था इसलिए मैंने मना कर दिया ।'
#BB12 ke ghar mein @anupjalota aur #JasleenMatharu ke liye arrange ki gayi ek special romantic date! Tune in to #BiggBoss12 tonight at 9 PM for all the entertainment. pic.twitter.com/c03naShwZT
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 5, 2018
विज्ञापन
anup jalota and jasleen
'इसके बाद जसलीन के पिता केसर ने मुझे घर बुलाया । केसर मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे जसलीन के साथ बिग बॉस के घर में चलने के लिए मनाया । उनके बार-बार कहने पर मैं तैयार हो गया । शो में जाने से पहले हमने ये तय किया कि हम गुरु शिष्य बनकर घर के अंदर जाएंगे।'