Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Factional political dynamics within the BJP in Indore are shifting, with leaders even switching sides.

इंदौर: इंदौर में भाजपा में बदल रहे गुटीय राजनीति के समीकरण, पाला भी बदल रहे नेता

Sat, 21 Nov 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 21 Nov 2026 06:01 AM IST
सार

 इंदौर भाजपा में सियासी समीकरण बदलने लगे हैं और टिकट के दावेदारों ने भी अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़े खेमों के बीच नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Indore: Factional political dynamics within the BJP in Indore are shifting, with leaders even switching sides.
इंदौरी नेता मुख्यमंत्री के साथ। - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में दो साल बाद विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन अभी से इंदौर में भाजपा की गुटीय राजनीति के समीकरण बदलने लगे हैं। कुछ नेता पाला बदलने की तैयारी में भी हैं। इंदौर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का गुट भी मजबूत है। दो विधायक और कुछ नेता इस गुट से जुड़े हैं, लेकिन अब उनकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी नजदीकी बढ़ने लगी है।
 

विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की इच्छा रखने वाले युवा नेताओं में शामिल गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी बीते कुछ समय से मुख्यमंत्री से निकटता बढ़ा दी है। टिकट के दावेदार नेता इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि उम्मीदवार तय करने में राजधानी में बैठे नेताओं का दखल ज्यादा होगा।

विज्ञापन

 

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री से इंदौरी नेताओं की मुलाकात की एक तस्वीर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई थी। तस्वीर में विधायक मालिनी गौड़, गौरव रणदिवे, मनोज पटेल, एकलव्य गौड़ और सावन सोनकर नजर आए थे। मालिनी गौड़ और मनोज पटेल तोमर समर्थक माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लालवानी, वर्मा और सिलावट तटस्थ रहते हैं

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, तुलसी सिलावट, महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा स्थानीय गुटबाजी से न तो ज्यादा नजदीकी रखते हैं और न ही दूरी। ये नेता तटस्थ रहते हैं। इनकी राजनीति 'न कहूं किसी से दोस्ती, न कहूं किसी से बैर' वाली है।

 

वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का गुट एक समय इंदौर की राजनीति में सबसे मजबूत माना जाता रहा है। फिलहाल यह गुट कुछ हद तक कमजोर हुआ है। इस गुट से विधायक रमेश मेंदोला, जीतू जिराती और गोलू शुक्ला जुड़े हैं।
 

पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी विजयवर्गीय के करीबी माने जाते थे, लेकिन अब दोनों के बीच दूरी बढ़ गई है। मंत्री विजयवर्गीय की बैठकों में मौजूद नहीं रहने को लेकर एक बार मुख्यमंत्री के सामने मंच पर ही उन पर तंज कस दिया गया था।


 

पहले गौरव रणदिवे भी मंत्री विजयवर्गीय के करीबी थे, लेकिन भाजपा नगर अध्यक्ष बनने के बाद से ही गौरव की मंत्री विजयवर्गीय से दूरी बढ़ गई थी। विजयवर्गीय गुट से जुड़े दीपक जैन टीनू को भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed