{"_id":"6b007110be8dbaa6f901337c","slug":"mp-bjp-expands-organisation-forms-finance-and-disciplinary-panels-new-youth-wing-leaders-appointed-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन की नई जमावट, चैतन्य कश्यप को वित्त समिति तो बाबू सिंह को अनुशासन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन की नई जमावट, चैतन्य कश्यप को वित्त समिति तो बाबू सिंह को अनुशासन की कमान
Fri, 20 Nov 2026 09:57 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने वित्त और अनुशासन समितियों का गठन कर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं युवा मोर्चा में भी पांच जिलों के अध्यक्षों सहित नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन में लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने वित्त समिति और अनुशासन समिति का गठन करने के साथ प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति भी की है। इसके अलावा युवा मोर्चा में कई जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। नई नियुक्तियों में कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद और संगठन से जुड़े पुराने नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी में ये नियुक्तियां राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की संगठनात्मक बैठकों के बाद की गई हैं। बताया जा रहा है कि बैठकों में संगठन के रिक्त पदों को जल्द भरने और विभिन्न विभागों की गतिविधियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद प्रदेश भाजपा ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की है।
ये भी पढ़ें- कौन होगा नया डीजीपी: यूपीएससी ने तीन नामों को हरि झंडी, अब राज्य सरकार चुनेगी नया पुलिस मुखिया
चैतन्य कश्यप वित्त समिति के संयोजक
भाजपा की वित्त समिति में कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप को संयोजक बनाया गया है। प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन और विधायक मधु वर्मा को समिति में सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, इंदौर के दीपक टीनू जैन को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत मामला: CBI ने जांच के लिए मांगे 60 दिन, कोर्ट ने 90 दिन की जांच का ब्योरा मांगा
बाबू सिंह रघुवंशी को अनुशासन समिति की जिम्मेदारी
पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों और अनुशासन से जुड़े मामलों के लिए छह सदस्यीय समिति बनाई है। पूर्व प्रदेश मंत्री बाबू सिंह रघुवंशी को इसका संयोजक बनाया गया है। भिंड सांसद संध्या राय और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री समिति में सदस्य होंगे। इनके अलावा पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया और पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी को भी सदस्य बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कौन हैं IPS अभिजीत रंजन, जिनके खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच के लिए लिखा पत्र
युवा मोर्चा में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने युवा मोर्चा के संगठन को भी नई नियुक्तियों के जरिए मजबूत करने की कोशिश की है। अभिजीत बजाज को आगर, अभिषेक रघुवंशी को नरसिंहपुर, लालबाबू वैश्य को सिंगरौली, रोशन को अलीराजपुर और अजय ठाकुर को राजगढ़ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, प्रदीप लोधी को नरसिंहपुर युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है।