Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student innovations from the science fair will be sent to the space station.

Lucknow News: विज्ञान मेले से छात्रों के नवाचार भेजे जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन

Thu, 26 Nov 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Student innovations from the science fair will be sent to the space station.
सीएमएस में आयोजित विज्ञान मेले में पहुंचे शुभांशु शुक्ला। 
लखनऊ। सीएमएस गोल्फ सिटी परिसर में दो दिवसीय विज्ञान मेले का समापन बुधवार को हुआ। मेले का प्रमुख आकर्षण वॉयेजर मिक्सस्टिक्स माइक्रोग्रैविटी स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम रहा। इसके तहत सेमीफाइनल में पहुंचीं 10 बाल वैज्ञानिक टीमों ने निर्णायक मंडल के सामने अपने प्रयोगों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें से पांच श्रेष्ठ प्रस्तावों को चुना गया। जनवरी में होने वाले ग्रैंड फिनाले में इन पांच में से दो प्रयोगों का चयन किया जाएगा। आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद इन चयनित प्रयोगों को वर्ष 2027 के अंत में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मेले में भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इस्राइली अंतरिक्ष यात्री ईटन स्टिब्बे भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। शुभांशु ने बच्चों को विज्ञान में नए प्रयोग करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। ईटन स्टिब्बे ने अंतरिक्ष अनुसंधान और विभिन्न देशों के बीच वैज्ञानिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। अंतरिक्ष यात्रियों से मिलने पर बच्चों का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

यह पांच प्रयोग हुए चयनित
राकिया मिशन के सहयोग से आयोजित स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित पांच प्रयोगों में ''''क्या गुरुत्वाकर्षण ने जीवन की शुरुआत में मदद की?'''' विषय पर शोध शामिल है। ''''भारहीनता में मिट्टी और आनुवंशिक निर्माण इकाइयों का परीक्षण'''' भी एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव है। ''''माइक्रोग्रैविटी में त्रिआयामी सतहों पर केशिका प्रेरित तरल कोटिंग का वितरण'''' पर भी काम होगा। ''''माइक्रोग्रैविटी में कम आणविक भार वाले काइटोसन-जेनिपिन हाइड्रोजेल का निर्माण'''' भी चयनित प्रयोगों में से एक है। इसके अतिरिक्त, राजाजीपुरम प्रथम परिसर के दो प्रयोगों को भी अंतिम मूल्यांकन के लिए चुना गया। इनमें ''''अवसादन स्टार्च के पाचन को नियंत्रित करता है, लेकिन क्या गुरुत्वाकर्षण एंजाइमेटिक हाइड्रोलिसिस की दर बदलता है'''' और ''''माइक्रोग्रैविटी में गुर्दे की पथरी के क्रिस्टल'''' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शुभांशु , स्टिब्बे और मेलोडी कार्मन के साथ आईआईटी कानपुर, सीडीआरआई, इसरो-इस्ट्रैक और सीएसआईआर-सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिक भी शामिल थे। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रगति और मानवता के उत्थान में भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
रोबोट और ड्रोन के प्रयोगों ने भी लुभाया

मेले में विद्यार्थियों ने अपने बनाए रोबोट, ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और एसटीईएएम आधारित प्रयोगों का प्रदर्शन किया। मोबाइल तारामंडल, चंद्रमा की विशाल प्रतिकृति, अर्थाइजन का अंतरिक्ष रथ, इन्फोसिस की मोबाइल एक्सपीरियंस बस और भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों के मॉडल देख शुभांशु शुक्ला रोमांचित दिखे। उन्होंने सेंसर आधारित स्मार्ट हेलमेट अरडुइनो और नए विलायकों के प्रयोगों की सराहना की।
---

अंतरिक्ष जाने वाले इस्राइल के दूसरे नागरिक हैं स्टिब्बे
ईटन स्टिब्बे इस्राइल के उद्यमी और अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने अप्रैल 2022 में एक्सिओम-1 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी। वह अंतरिक्ष में जाने वाले इस्राइल के दूसरे नागरिक बने। स्टिब्बे का अंतरिक्ष मिशन केवल यात्रा तक सीमित नहीं था। उन्होंने कई वैज्ञानिक और शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। उनके मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देना और विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed