Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Malihabad: Three children from one household die within four days; panic ensues in the village.

लखनऊ: चार दिनों में एक घर के तीन बच्चों की मौत, गांव में हड़कंप, पिता बोले- तीनों को हल्का बुखार था

Thu, 12 Nov 2026 09:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 12 Nov 2026 09:02 PM IST
सार

मलिहाबाद के खण्डसरा गांव में बीते चार दिनों में एक ही घर के तीन बच्चों की मौत हो गई। पिता ने बताया कि तीनों बच्चों को हल्का बुखार आया था।

विज्ञापन
Malihabad: Three children from one household die within four days; panic ensues in the village.
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खंडसरा गांव में चार दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों लक्ष्मी (10), कार्तिक (07) और दिव्यांश (3) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है तीनों को हल्का बुखार आया था। मौत के बाद नाक और मुंह से खून भी निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका जताई है। सीएमओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह साफ होगी।

विज्ञापन


खंडसरा गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि नौ नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनके सबसे छोटे बेटे दिव्यांश की हल्का बुखार आने के बाद तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी जान चली गई। अगले दिन बड़े बेटे कार्तिक की भी उसी तरह तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


आशीष ने बताया कि दस नवंबर की रात बेटी लक्ष्मी को भी हल्का बुखार आने के साथ पेट में दर्द हुआ। उसे दुबग्गा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष के परिवार में पत्नी अंजली और मां निर्मला हैं। लक्ष्मी कक्षा तीन और कार्तिक कक्षा एक का छात्र था। बिलखते आशीष यही बोल रहे थे कि उनका पूरा वंश खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

उधर, मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि परिजनों ने एक ही तरीके से तीनों बच्चों की मौत की बात बताई है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर कार्तिक और दिव्यांश के शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि  तीन बच्चों की मौत की सूचना पर डॉ. जाकिर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गई थी। परिवार में बच्चों के अलावा कोई अन्य बीमार नहीं मिला। बच्चों की दादी निर्मला आशा बहू हैं। नाक और मुंह से खून आने का कारण फूड पॉइजनिंग हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी। टीम शुक्रवार को गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच भी करेगी।

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed