Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Exam dates for seven courses released

लविवि: सात पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियां जारी

Sun, 22 Nov 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Exam dates for seven courses released
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम, एमएससी कृषि, बीएड, एमए शिक्षा और एमएड के विषम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन

बीए (एनईपी) प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं 28 नवंबर से 19 दिसंबर तक होंगी। सभी पेपर दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होंगे। अंग्रेजी और संस्कृत से शुरुआत होगी। दिसंबर में रक्षा अध्ययन, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, मानव विज्ञान, अपराध विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, लोक स्वास्थ्य, समाज कार्य, समाजशास्त्र, इतिहास, अरबी, भूगोल, हिंदी, उर्दू, शिक्षा, मनोविज्ञान और महिला अध्ययन के पेपर होंगे। 16 दिसंबर को सह-पाठ्यक्रम परीक्षा दोपहर 2:30 से चार बजे तक होगी।
विज्ञापन

बीएससी (एनईपी) प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी। पेपर दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होंगे। मानव विज्ञान, प्राणि विज्ञान, गणित, जेनेटिक्स एंड जीनोमिक्स, खगोल विज्ञान, भूविज्ञान, सांख्यिकी, वनस्पति विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षाएं निर्धारित हैं। 19 दिसंबर को कंप्यूटर विज्ञान और कम्प्यूटेशनल खगोल विज्ञान का पेपर होगा। 21 दिसंबर को सह-पाठ्यक्रम परीक्षा दोपहर 2:30 से चार बजे तक होगी। 22 दिसंबर को रसायन विज्ञान समेत तीन विषयों के पेपर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम (एनईपी) प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होंगी। नियमित और इम्प्रूवमेंट विद्यार्थियों के पेपर दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होंगे। 30 नवंबर को वित्तीय लेखांकन, दो दिसंबर को व्यावसायिक संगठन, पांच दिसंबर को सूक्ष्म अर्थशास्त्र, आठ दिसंबर को मुद्रा, बैंकिंग और विनिमय तथा 10 दिसंबर को प्रबंधन के मूल सिद्धांत की परीक्षा होगी। 21 दिसंबर को सह-पाठ्यक्रम परीक्षा दोपहर 2:30 से चार बजे तक होगी।
एमएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं एक से 11 दिसंबर तक होंगी। उद्यान विज्ञान, कृषि प्रसार, सस्य विज्ञान और मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन के पेपर सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होंगे। इनमें फल उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, सजावटी बागवानी, विकास संचार, ई-एक्सटेंशन, फसल उत्पादन, मृदा उर्वरता, खरपतवार एवं जल प्रबंधन, मृदा रसायन, खाद-उर्वरक और कृषि जैव रसायन शामिल हैं। चारों विषयों की सांख्यिकीय विधि की परीक्षा 11 दिसंबर को होगी।
बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं 12 दिसंबर से और तृतीय सेमेस्टर की 11 दिसंबर से होंगी। सभी पेपर सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होंगे। प्रथम सेमेस्टर में 12 दिसंबर को शिक्षा का दार्शनिक एवं समाजशास्त्रीय, 16 को मनोवैज्ञानिक और 18 को तकनीकी परिप्रेक्ष्य का पेपर होगा। 21 दिसंबर को छह विकल्पों वाला वैकल्पिक पेपर होगा। तृतीय सेमेस्टर में 11 दिसंबर को मापन एवं मूल्यांकन, 17 को पाठ्यचर्या और 19 को निर्देशन एवं परामर्श की परीक्षा होगी।


एमए शिक्षा प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सात दिसंबर से होंगी। नए और पुराने पाठ्यक्रम के पेपर सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होंगे। नए पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली, दार्शनिक एवं मनोवैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य, शिक्षक शिक्षा और हैप्पीनेस की परीक्षा होगी। पुराने पाठ्यक्रम में दार्शनिक, समाजशास्त्रीय आधार, शैक्षिक मनोविज्ञान, अनुसंधान और वैकल्पिक पेपर होंगे। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ दिसंबर से शुरू होंगी। अंतिम पेपर 19 दिसंबर को समावेशी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा का होगा।


एमएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं सात दिसंबर से शुरू होंगी। सभी पेपर सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होंगे। सात दिसंबर को शिक्षा का पश्चिमी दार्शनिक आधार, नौ को मनोवैज्ञानिक आधार, 11 को अनुसंधान और 12 दिसंबर को शैक्षिक तकनीक की परीक्षा होगी। 17 दिसंबर को निर्देशन एवं परामर्श, समावेशी शिक्षा और शिक्षा का भविष्य अध्ययन विषयों का वैकल्पिक पेपर होगा। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से 19 दिसंबर तक होंगी। इनमें शैक्षिक प्रबंधन, अनुसंधान, आजीवन सीखने और मापन-मूल्यांकन के पेपर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed