{"_id":"6aff207f50283fe6c40f2539","slug":"lucknow-forensic-report-will-reveal-mystery-behind-shiva-murder-and-expose-shraddha-dubey-identity-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कल खुलेगा चर्चित शिवा हत्याकांड का सबसे बड़ा राज! पढ़िए सीन रीक्रिएशन की पूरी इनसाइड स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कल खुलेगा चर्चित शिवा हत्याकांड का सबसे बड़ा राज! पढ़िए सीन रीक्रिएशन की पूरी इनसाइड स्टोरी
Thu, 19 Nov 2026 09:45 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:45 PM IST
सार
लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड में शुक्रवार को फोरेंसिक रिपोर्ट आ सकती है। इससे यह स्पष्ट होगा कि चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या हुई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। वारदात के 35 दिन बाद टीम ने आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के फ्लैट से शिवा के वजन के पुतले को तीन अलग-अलग तरीकों से गिराकर सीन रीक्रिएट किया था।
विज्ञापन
लखनऊ शिवा हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शिवा हत्याकांड में शुक्रवार को फोरेंसिक रिपोर्ट आ सकती है। एक सप्ताह पहले फोरेंसिक टीम ने हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर घटना का दोहराया था। शिवा के वजन इतना पुतले को तीन तरह से नीचे गिराया गया था। फोरेंसिक रिपोर्ट से यह खुलासा होगा कि शिवा की हत्या हुई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। फोरेंसिक रिपोर्ट पुलिस की विवेचना का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
वारदात के 35 दिन बाद फोरेंसिक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में घटना को दोहराया था। पुतले को जब फेंका गया तो वह वहीं पर गिरा था जहां शिवा लहूलुहान हालत में पड़े थे। वहीं, जब पुतला गिराया गया तो वह काफी पहले ही गिर गया था। ऐसे में फोरेंसिक टीम कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद इस चर्चित वारदात के कई सवालों का जवाब मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को प्रयाग नारायण रोड स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से रहस्यमय हालात में गिरने से अलीगंज निवासी चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में शिवा की मां रंजना ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर और अन्य के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले थे, जिनपर इनाम घोषित किया गया था। बाद में नागपुर से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
