Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: छठ की खुशियां मातम में बदलीं, नहर में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत; मां के साथ ननिहाल आया था
सारण के परसा थाना क्षेत्र के बलीगांवा में छठ पूजा के बाद नहर में डूबने से तीन वर्षीय अंश कुमार की मौत हो गई। वह मां के साथ ननिहाल आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
और पढ़ें
बिहार: बक्सर में पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
बक्सर के पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार को बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायल जारीगांवा गांव के निवासी हैं।
और पढ़ें
बिहार: दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क पर घिसटते चले गए वाहन; तीनों गंभीर
राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-कोचस मुख्य पथ पर दैतरा बाबा पुल के समीप तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। और पढ़ेंअनंत सिंह की बेटी की शादी: 25 बीघा में बन रहा जयमाला स्थल, कई हेलीपैड तैयार; गायक गुंजन सिंह मिलने पहुंचे
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की 25 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियां तेज हैं। मगही गायक गुंजन सिंह उनसे मिलने नदावां पहुंचे। उन्होंने घुड़दौड़ ग्राउंड का निरीक्षण किया और विधायक के नाम पर गाना भी गाया।
और पढ़ेंबिहार: दरभंगा में अगलगी से तबाही, तीन दुकानें जलकर राख, पांच लोग झुलसे; भाई की शादी की तैयारी पर फिरा पानी
दरभंगा के हरिचंदा गांव में भीषण अगलगी से पांच लोग झुलस गए, जबकि एक का पैर टूट गया। शादी की तैयारियों का सामान और गहने जल गए। कुशेश्वरस्थान बाजार में तीन दुकानें भी जलकर राख हो गईं। कुल नुकसान करीब 20 लाख रुपये है।
और पढ़ें
बिहार में छठ की खुशियों के बीच मातम: समस्तीपुर में नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन को बचाया, एक की मौत
समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में जमुआरी नदी में डूबने से नौ वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई। वह तीन किशोरों के साथ नहाने गया था। ग्रामीणों ने तीनों को बचा लिया, लेकिन सत्यम की जान नहीं बच सकी।
और पढ़ेंबिहार: पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में आयोजित परिचर्चा में मंत्री श्रवण कुमार ने पत्रकारिता में विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने भ्रामक खबरों से बचने और तथ्यों के आधार पर समाचार प्रसारित करने की सलाह दी।
और पढ़ेंबिहार: सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक से बची विधायकी; जानें मामला
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में गैरइरादतन हत्या के मामले में बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। इससे उनकी विधानसभा सदस्यता फिलहाल सुरक्षित रहेगी। मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का अंतिम फैसला आना बाकी है।
और पढ़ें
बिहार: छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 साल के किशोर की मौत, स्टील ग्लास का टुकड़ा गले में फंसने से तोड़ा दम
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिटुनिया गांव में छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई। स्टील ग्लास फटने से उसका धारदार टुकड़ा गले में जा फंसा। आयुष पांचवीं कक्षा का छात्र था।
और पढ़ें
बिहार: राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का जलवा, दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का मान
शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते। महिला इंडियन राउंड टीम में पूजा, सोनी, संस्कृति और छोटी ने, जबकि मिश्रित रिकर्व टीम में अंशिका और समर्थ ने पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
