न कमिटमेंट का झंझट, न कोई टेंशन! समझिए क्या है रिलेशनशिप का नया ‘वाइल्ड फ्लावरिंग’ ट्रेंड
यह ट्रेंड वाइल्ड फ्लॉवर यानी जंगली फूल से ही प्रभावित है, जो बगैर किसी देखभाल या योजना के उगता है। ...और पढ़ें

डेटिंग का नया ट्रेंड वाइल्ड फ्लावरिंग (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर दिन कोई न कोई रिलेशनशिप या डेटिंग से जुड़ा ट्रेंड सुनने को मिल ही जाता है, अब एक नया ट्रेंड चल रहा है जिसका नाम है वाइल्ड फ्लावरिंग। इसका नाम थोड़ा अजीब जरूर है क्योंकि इसकी ट्रांसलेशन ही ऐसी है, पर इसका मतलब कहीं न कहीं इसी नाम से जुड़ा हुआ है। । दरअसल, वाइल्ड फ्लावरिंग इन दिनों रोमांस का एक नया तरीका बन गया है, आइए जानें आखिर क्या है यह वाइल्ड फ्लावरिंग।
क्या है वाइल्ड फ्लावरिंग?
यह ट्रेंड वाइल्ड फ्लॉवर यानी जंगली फूल से ही प्रभावित है, जो बगैर किसी देखभाल या योजना के उगता है। ठीक वैसे ही वाइल्ड फ्लावरिंग एक ऐसी रिलेशनशिप है जिसमें दो लोग बिना किसी भविष्य की योजना के एक साथ रहते हैं। यह किसी रिश्ते को नैचुरली ग्रो होने का पूरा समय देता है।
वाइल्ड फ्लावरिंग रिलेशनशिप क्या फायदा?
वाइल्ड फ्लावरिंग दो लोगों को अपने कनेक्शन को एन्जॉय करने की आजादी देता है, इसमें कपल को रिश्ते के भविष्य की चिंता नहीं होती। दूसरे शब्दों में कहें तो वाइल्ड फ्लावरिंग रिश्ते तुरंत या बहुत जल्दी उसे लॉंग टर्म रिलेशनशिप या खास रिलेशनशिप जैसे लेबल देने से बचता है। इस तरह के रिश्ते में कपल उम्मीद कम रखते हैं और वर्तमान का मजा लेने पर फोकस रखते हैं।
वाइल्ड फ्लावरिंग ट्रेंड क्यों बढ़ रहा है?
इस ट्रेंड के बढ़ने की सबसे बड़ी वजह लोगों का डेटिंग से थक जाना है। इससे जुड़ी हाल ही में एक स्टडी भी आई है जो दावा करती है कि युवा खासकर जेन जी डेटिंग से मिलने वाली टेंशन से बचना चाह रहे हैं। इस तरह वाइल्ड फ्लावरिंग उन्हें डेटिंग से होने वाले प्रेशर से बचने में भी मदद करता है और एक ऐसा रिश्ता देता है जो दोस्ती से कुछ ज्यादा है। वाइल्ड फ्लावरिंग मानसिक शांति देने के साथ रिश्ते की शुरुआत एक अच्छी दोस्ती से करने का भी मौका देता है।
खबरें और भी
वाइल्ड फ्लावरिंग रिलेशनशिप के नुकसान
वाइल्ड फ्लावरिंग उन लोगों के लिए किसी भी लिहाज से अच्छी नहीं, जो इमोशनल होने के साथ चीजों को गहराई से लेते हैं। इसका एक और नुकसान यह है कि इसमें व्यक्ति एक साथ कई सारे कनेक्शन रख सकता है क्योंकि यह कमिटमेंट से ज्यादा आजादी पर फोकस करता है। अगर एक व्यक्ति इस बारे में अनजान हो और दूसरा वाइल्ड फ्लावरिंग रिलेशनशिप को फॉलो कर रहा हो तो यह रिश्ते में असंतुलन बना सकता है।