क्या है डेटिंग का अजीब ट्रेंड Shrekking? मतलब जानकर आप भी कहेंगे- प्यार है या चालाकी!
डेटिंग का एक अजीबो-गरीब ट्रेंड है Shrekking। खुद को रिलेशनशिप में सुरक्षित महसूस करवाने के लिए लोग इस ट्रेंड को अपना रहे हैं। ...और पढ़ें

क्या आपके लिए सही है Shrekking? (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में डेटिंग के ट्रेंड्स तेजी से बदल रहे हैं। अब हर कुछ महीनों पर डेटिंग से जुड़ा एक नया शब्द सुनने को मिलता है, जो हमारे रिलेशनशिप पैटर्न के बारे में बताता है। इनमें से कुछ ट्रेंड डेटिंग को बेहतर बनाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं।
ऐसा ही एक ट्रेंड कुछ समय से सुनने को मिल रहा है, जिसे Shrekking कहा जाता है। जी हां, ये मशहूर एनिमेटेड फिल्म श्रेक के नाम से लिया गया है और सुनने में भले ही यह आपको फनी लगे, लेकिन इसके पीछे की साइकोलॉजी उतनी ठीक नहीं। आइए समझते हैं कि आखिर श्रेकिंग है क्या और क्या यह डेटिंग ट्रेंड आपके लिए सही है?
क्या है Shrekking का मतलब?
श्रेकिंग का मतलब है जानबूझकर किसी ऐसे व्यक्ति को डेट करना जिसे आप अपने स्टैंडर्ड से कम मानते हैं। इसके पीछे की सोच ये होती है कि लुक्स या स्टैंडर्ड के हिसाब से आप उस व्यक्ति से बेहतर हैं इसलिए रिश्ते में पूरा कंट्रोल और अपर हैंड आपका ही रहेगा। इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले लोग ऐसा मानते हैं कि सामने वाला व्यक्ति उनके साथ रिलेशनशिप में आकर खुद को खुशनसीब समझेगा और उन्हें अच्छी तरह ट्रीट करेगा।
ऐसा लोग दिल टूटने या धोखा खाने से बचने के लिए करते हैं, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। Shrekking के साथ-साथ Get Shrekked भी एक टर्म है। यानी आपने खुद को रिलेशनशिप में सुरक्षित रखने के लिए अपने स्टैंडर्ड से नीचे इंसान को डेट किया, लेकिन उसी ने आपको धोखा दिया या ब्रेकअप कर लिया।
खबरें और भी
लोग क्यों ट्राई कर रहे हैं Shrekking?
आज के समय में सीरियस कमीटमेंट में आना काफी मुश्किल लगने लगा है। लोगों के पास इतने सारे ऑप्शन्स हैं कि वे हमेशा बेहतर की तलाश में रहते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति रिलेशनशिप में ज्यादा सीरियस होता है, उसका दिल टूटने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। इसलिए खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए वे सोचने लगते हैं कि अगर वे खुद से कम खूबसूरत या सक्सेसफुल व्यक्ति को डेट करेंगे, तो उनका दिल नहीं टूटेगा।
एक कारण ये भी है कि कुछ लोगों को रिलेशनशिप में पूरा कंट्रोल चाहिए होता है। ऐसे में जब किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होते हैं, जिसे वे खुद से कम आंकते हैं, तो उनके ईगो को बूस्ट मिलता है और वे खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं।
क्या यह डेटिंग ट्रेंड सही है?
ये आपका ईगो बूस्ट कर सकता है, लेकिन डेटिंग के लिहाज से ये ठीक नहीं है। ये बहुत टॉक्सिक रूप ले सकता है, जो आगे चलकर आपकी और आपके पार्टनर, दोनों की मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदेह है। किसी भी रिश्ते में बराबरी की सम्मान होना चाहिए, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को कम आंकते हैं, तो आप उन्हें कभी वो इज्जत दे ही नहीं पाएंगे।
इसके अलावा, अगर आप किसी को कम करके आंकते हैं, तो उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचता है। इससे रिश्ता बुरे टर्म्स पर टूटता है और सामने वाला व्यक्ति के मन में आपके लिए कड़वाहट भर जाती है।