फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   PDIL Recruitment 2026 Notification Out for 153 Engineer Posts Across India, Apply Online Before July 27

PDIL Vacancy 2026: इंजीनियरिंग में डिग्री-डिप्लोमा है? 153 पदों पर हो रही भर्ती, 40 से 71 हजार तक मंथली सैलरी

Wed, 08 Jul 2026 01:10 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 08 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

PDIL Recruitment 2026: प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए 153 पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां अधिकतम तीन साल की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी। इसमें डिप्लोम इंजीनियर्स के लिए 40,000 और ग्रेजुएट इंजीनियर्स के लिए 71,000 मासिक वेतन वाले पद शामिल हैं। इसमें कोई लिखित परीक्षा भी नहीं होगी।
 

विज्ञापन
PDIL Recruitment 2026 Notification Out for 153 Engineer Posts Across India, Apply Online Before July 27
PDIL Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

PDIL Recruitment 2026: प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने देशभर में अपने विभिन्न कार्यालयों और प्रोजेक्ट साइट्स के लिए ग्रेजुएट इंजीनियर और डिप्लोमा इंजीनियर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने कुल 153 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती पूरी तरह संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर होगी और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अधिकतम तीन वर्षों तक की जा सकेगी।

विज्ञापन

कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी इस प्रकार है:

 

विवरण जानकारी
संस्था का नाम प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL)
पद का नाम ग्रेजुएट इंजीनियर एवं डिप्लोमा इंजीनियर
कुल पद 153
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
नौकरी का प्रकार कॉन्ट्रैक्ट आधार
अनुबंध अवधि अधिकतम 3 वर्ष
आवेदन शुरू 7 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

पीडीआईएल ने विभिन्न स्केल के पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं।

 

पद रिक्तियां
ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-4 (GES4) 7
ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-3 (GES3) 24
ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-2 (GES2) 70
ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-1 (GES1) 29
डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-3 (DES3) 2
डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-2 (DES2) 8
डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-1 (DES1) 13
कुल 153
विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा।

पद मासिक वेतन
GES4 71,000 रुपये
GES3 63,000 रुपये
GES2 56,000 रुपये
GES1 47,000 रुपये
DES3 40,000 रुपये
DES2 36,000 रुपये
DES1 31,000 रुपये

 

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रोसेस, कंप्यूटर साइंस, फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी, ह्यूमन रिसोर्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मटेरियल मैनेजमेंट और केमिस्ट्री जैसे क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा एससी और एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा कितनी है?

विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। आयु और अनुभव की गणना 30 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

पद अधिकतम आयु सीमा
ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-4 (GES4) 42 वर्ष
ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-3 (GES3) 37 वर्ष
ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-2 (GES2) 35 वर्ष
ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-1 (GES1) 32 वर्ष
डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-3 (DES3) 43 वर्ष
डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-2 (DES2) 40 वर्ष
डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-1 (DES1) 37 वर्ष

 

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।

  • ऑनलाइन आवेदन की स्क्रीनिंग
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार


केवल उन्हीं उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते होंगे। इंटरव्यू की सूचना ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

कहां होगा इंटरव्यू?

इंटरव्यू का आयोजन पीडीआईएल भवन, ए-14, सेक्टर-1, नोएडा में किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार यात्रा भत्ता (TA) भी दिया जाएगा।

देशभर में होगी पोस्टिंग

भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कंपनी के किसी भी कार्यालय या परियोजना स्थल पर की जा सकती है। प्रबंधन की आवश्यकता के अनुसार उनका स्थानांतरण भी संभव होगा। शुरुआती नियुक्ति एक वर्ष तक के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।

PDIL Engineers Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी 800 रुपये
एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस 400 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • पीडीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के "Career" सेक्शन में जाएं।
  • विज्ञापन संख्या HR/71/26/01 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर के जरिए पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed