फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC APO Prelims Admit Card 2026 on 9 July, Check Exam Date and Important Instructions Here

BPSC APO Admit Card: कल जारी होगा एपीओ प्रीलिम्स का प्रवेश पत्र, अच्छे से समझ लें एग्जाम-डे गाइडलाइंस

Wed, 08 Jul 2026 01:38 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 08 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

BPSC APO Prelims Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर एक आवश्यक सूचना जारी की है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो जानिए एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करना है और किन नियमों का पालन जरूरी है।
 

विज्ञापन
BPSC APO Prelims Admit Card 2026 on 9 July, Check Exam Date and Important Instructions Here
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC APO Prelims Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग की अभियोजन पदाधिकारी (APO) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र कल जारी होगा। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 9 जुलाई से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन

कब होगी बीपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा?

बिहार लोक सेवा आयोग विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन 15 जुलाई 2026 को करेगा। परीक्षा राज्य के पांच जिलों पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और नालंदा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 81 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 9 जुलाई 2026 से सक्रिय कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी कब उपलब्ध होगी?

आयोग के अनुसार परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा केंद्र के नाम से संबंधित विस्तृत जानकारी 12 जुलाई 2026 से उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से यह जानकारी देख सकेंगे।

 

विवरण तिथि
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 9 जुलाई 2026
परीक्षा केंद्र की जानकारी उपलब्ध होने की तिथि 12 जुलाई 2026
APO प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 15 जुलाई 2026

 

परीक्षा केंद्र पर साथ कौन से दस्तावेज साथ ले जानें होंगे?

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त फोटोकॉपी भी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जानी होगी। परीक्षा के दौरान वीक्षक की उपस्थिति में इस अतिरिक्त प्रति पर हस्ताक्षर कर उसे जमा करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके एडमिट कार्ड पर मुद्रित रोल नंबर और बार कोड पूरी तरह स्पष्ट दिखाई दे रहा हो। आयोग ने यह भी साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

एंट्री टाइमिंग को लेकर क्या नियम हैं?

बीपीएससी ने उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed