Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   giridih-mumbai-railway-ticket-broker-arrested-31-tickets-seized-174630-rupees

झारखंड: मुंबई का रेल टिकट दलाल गिरफ्तार, 117 यात्रियों के लिए खरीदे थे 31 टिकट; 1.74 लाख रुपये के टिकट बरामद

Fri, 13 Nov 2026 07:55 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Nov 2026 07:55 PM IST
सार

गिरिडीह में रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में मुंबई के एक रेल टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 117 यात्रियों के लिए खरीदे गए 31 ओपनिंग डेट टिकट बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत 1.74 लाख रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
giridih-mumbai-railway-ticket-broker-arrested-31-tickets-seized-174630-rupees
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरिडीह के रेलवे सुरक्षा बल की अपराध गुप्तचर शाखा (सीआईबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरिडीह के मधुवन से मुंबई के एक रेल टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों के 31 ओपनिंग डेट टिकट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 1,74,630 रुपये है। यह टिकट 117 यात्रियों के लिए पिछले तीन दिनों में सुदूर मधुवन स्टेशन के टिकट काउंटर से खरीदे गए थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 6,900 रुपये नकद भी जब्त किए।
विज्ञापन


छापेमारी में पकड़ा गया मुंबई का दलाल
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में टिकटों की भारी मांग को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस निगरानी से बचने के लिए टिकट दलालों ने सुदूर और ग्रामीण इलाकों के छोटे रेलवे स्टेशनों से ओपनिंग डेट की टिकटें कटवाने का नया तरीका खोज निकाला। सीआईबी धनबाद, गोमो आरपीएफ और मधुवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन


टीम ने मधुवन स्थित सिद्धायतन चैरितेबल स्पिरिचुअल होम धर्मशाला के कमरा नंबर 226 में छापा मारा। वहां मौजूद 33 वर्षीय भाविक जसवंत राय सूचक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से मुंबई के मलाड पश्चिम का रहने वाला है और गिरिडीह के छोटे स्टेशन का फायदा उठाकर टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनिंग डेट टिकट का खेल और मोटी कमाई
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि तत्काल टिकटों पर आरपीएफ की कड़ी नजर और सख्त नियमों के कारण उसने ओपनिंग डेट टिकट का रास्ता चुना। ट्रेनों में यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले अग्रिम बुकिंग खुलते ही सीटें तेजी से भर जाती हैं, जिससे आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। आरोपी इसी मजबूरी का फायदा उठाकर छोटे स्टेशनों के काउंटर से ओपनिंग डेट के टिकट बुक करा लेता था। इसके बाद वह जरूरतमंद यात्रियों को प्रति टिकट 2,000 से 3,000 रुपये तक अधिक वसूलकर महंगे दामों पर बेचता था।


ये भी पढ़ें- झारखंड: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज; विधायक ने आरोपों को बताया गलत

आरपीएफ और पुलिस टीम का संयुक्त अभियान
अभियान में सीआईबी के निरीक्षक अरविंद कुमार राम, गोमो आरपीएफ के निरीक्षक विमलेश कुमार, उपनिरीक्षक आनंद आलोक और सहायक उपनिरीक्षक शशिकांत तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार बड़े रेलवे स्टेशनों पर निगरानी के चलते दलालों ने ग्रामीण क्षेत्रों के टिकट काउंटरों का रुख किया है। इसी कारण अब सुदूर स्टेशनों के आसपास भी चौकसी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ ने यात्रियों को आगाह किया है कि वे किसी दलाल के झांसे में आने के बजाय सीधे रेलवे काउंटर से ही टिकट खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed