{"_id":"6af6d5fd99346c83ba0c51aa","slug":"kulgam-crpf-attack-over-500-suspects-detained-as-agencies-hunt-terror-network-and-local-aides-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम हमला: आतंकी नेटवर्क खंगालने में जुटीं एजेंसियां, 500 संदिग्ध हिरासत में; तीसरे दिन भी तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम हमला: आतंकी नेटवर्क खंगालने में जुटीं एजेंसियां, 500 संदिग्ध हिरासत में; तीसरे दिन भी तलाशी अभियान
Fri, 13 Nov 2026 02:51 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:51 PM IST
सार
कुलगाम हमले के बाद एजेंसियां आतंकी नेटवर्क को खंगालने में जुटीं हैं। 500 से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी शामिल हो गई है। सीआरपीएफ चौकी पर हमले के तीसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के नेटवर्क और उनके स्थानीय मददगारों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में करीब 500 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी कुलगाम के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान जारी रहा। सुरक्षा बलों ने कई स्थानों पर नाकेबंदी कर बख्तरबंद वाहन तैनात किए हैं। जांच एजेंसियां सक्रिय आतंकी मॉड्यूल, स्थानीय मददगार और आतंकियों के भागने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हैं।
हमला बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे अखरान इलाके में हुआ था। आतंकियों ने मीर बाजार के पास सीआरपीएफ की चौकी को निशाना बनाया था। हमले में सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के तीन जवान घायल हुए थे। इनमें एक हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। आतंकी घनी झाड़ियों की आड़ लेकर मौके से भाग निकले थे।

Trending Videos