Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: श्रवण बाधित बच्चों के लिए बोहड़ी में बनेगा आधुनिक स्कूल भवन

विज्ञापन
development news
जम्मू-कश्मीर समाज कल्याण केंद्र की बैठक में शामिल पदा​​धिकारी। स्रोत : आयोजक - फोटो : Archive
- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अगले महीने रखेंगे आधारशिला, श्राइन बोर्ड करेगा निर्माण
विज्ञापन

- एसकेके की एजीएम में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए मिल रहे सहयोग की सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। समाज कल्याण केंद्र (एसकेके) की ओर से संचालित श्रवण बाधित बच्चों के स्कूल के लिए बोहड़ी स्थित चैतन्य आश्रम में आधुनिक भवन बनाया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अगले महीने इसकी आधारशिला रखेंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से वित्तपोषित दो मंजिला भवन में 12 स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, बहुउद्देशीय हॉल और स्टाफ व प्रिंसिपल कक्ष सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

एसकेके की 46वीं वार्षिक आम बैठक शुक्रवार को संस्था के अध्यक्ष केबी जंडियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और श्राइन बोर्ड की ओर से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए दिए जा रहे सहयोग और आर्थिक सहायता की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान श्राइन बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व डीजीपी डॉ. अशोक भान के योगदान को भी सराहा गया। जंडियाल ने बताया कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्था ने गुरुग्राम की इंडिकएआई फाउंडेशन फॉर सोशल गुड के साथ समझौता किया है। मार्च 2027 तक चलने वाली इस परियोजना के तहत बच्चों को टैबलेट, कंप्यूटर और भारतीय सांकेतिक भाषा आधारित एप से शिक्षा दी जा रही है। इस पहल के लिए जम्मू-कश्मीर से एसकेके स्कूल का चयन हुआ है। स्कूल लगातार दस वर्षों से जम्मू-कश्मीर बोर्ड की परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम दे रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां और नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। बैठक में महासचिव जेके वैद ने स्कूल की उपलब्धियों के साथ खेल मैदान और प्रशिक्षक की कमी का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed