Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Business news

Jammu News: सोने-चांदी के दाम गिरे तो बाजार में पसरा सन्नाटा, कारोबारी परेशान

विज्ञापन
Business news
- 15 दिन में सोना 1.47 लाख से घटकर 1.29 लाख रुपये पर पहुंचा, और गिरावट की आस में खरीदारी टाल रहे ग्राहक
विज्ञापन

- पुरानी दरों पर एडवांस बुकिंग कराने वालों की नए भाव पर गहने देने की मांग, सौदों को लेकर ज्वेलर्स से हो रही बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट ने सराफा बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। दाम घटने के बावजूद बाजार में खरीदारी बढ़ने के बजाय ग्राहक इंतजार की राह पकड़ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतें और नीचे आएंगी। पहले से ऊंचे भाव पर एडवांस बुकिंग कराने वाले ग्राहक अब घटे रेट पर गहने मांग रहे हैं। इससे पुराने सौदों को पूरा करना ज्वेलर्स के लिए चुनौती बन गया है।
कारोबारियों के अनुसार, दिवाली के आसपास 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.47 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था, जो 15 दिनों में गिरकर करीब 1.29 लाख रुपये पर पहुंच गया। चांदी का भाव भी करीब 2.30 लाख से घटकर 1.63 लाख रुपये प्रति किलो रह गया है। कीमतों में इस उतार-चढ़ाव से बाजार में असमंजस है। ग्राहक दुकानों पर डिजाइन और भाव पूछ रहे हैं, लेकिन खरीदारी का फैसला टाल रहे हैं।
विज्ञापन

---
निवेश से बच रहे ग्राहक
जम्मू जिले में 800 से ज्यादा सुनारों की दुकानें हैं। कीमतें घटने से ग्राहक 24 कैरेट सोने में निवेश से बच रहे हैं। उन्हें आशंका है कि भाव और गिरने पर पैसा डूब सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आशुतोष, प्रधान, स्वर्णकार संघ जम्मू
---
पुराने सौदों को लेकर बढ़ी मुश्किल

अचानक कीमतें गिरने से कारोबारी परेशान हैं। पहले बुकिंग कराने वाले ग्राहक अब पुराने सौदों के बावजूद घटे भाव पर सामान मांग रहे हैं। नए ग्राहक भी खरीदारी टाल रहे हैं।

- कुलभूषण, प्रधान, जैन बाजार
---
दुकानों पर भाव पूछकर लौट रहे ग्राहक
ग्राहक दुकानों में आकर भाव पूछते हैं, लेकिन खरीदारी नहीं करते। उन्हें कीमतें और घटने की उम्मीद है। एडवांस बुकिंग वाले ग्राहक भी कम दर पर सामान मांग रहे हैं।

- अजय, दुकानदार, जैन बाजार
---
छह महीने बाद भी मिलेगा इसी भाव पर सामान
ग्राहकों को कीमतों में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है। 80 प्रतिशत भुगतान या पूरी पेमेंट करने पर छह महीने बाद भी मौजूदा दर पर सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।

- वरुण वर्मा, महासचिव, स्वर्णकार संघ जम्मू
------------------------

बोले ग्राहक
सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का असर खरीदारी पर आ रहा है। हमने पहले से ही एडवांस बुकिंग दी थी, लेकिन अब रेट एकदम से घटने से नुकसान हुआ है।
- ममता देवी
---
शादी-ब्याह और पारिवारिक समारोहों के लिए गहने खरीदने की योजना का फैसला लेना मुश्किल हो गया है। पहले अधिक कीमतों के कारण बजट प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब दाम गिरने के बावजूद यह समझ नहीं आ रहा कि खरीदारी कब की जाए।
- वीना देवी
---
कुछ दिन और इंतजार किया जाए तो गहने और सस्ते मिल सकते हैं। फिलहाल केवल पसंद के गहनों के डिजाइन देख रहे हैं और कीमतों पर नजर रख रही हैं। जिन परिवारों में शादी या अन्य समारोह नजदीक हैं, उनके लिए खरीदारी टालना भी आसान नहीं है।
- सोनिया
---
2026 में सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव



महीना सोना (24 कैरेट/10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)

जनवरी 1.43 लाख 2.92 लाख
फरवरी 1.48 लाख 2.80 लाख
मार्च 1.58 लाख 2.90 लाख
अप्रैल 1.52 लाख 2.82 लाख
मई 1.59 लाख 2.80 लाख
जून 1.49 लाख 2.60 लाख
जुलाई 1.42 लाख 2.30 लाख
अगस्त 1.52 लाख 2.48 लाख
सितंबर 1.49 लाख 2.40 लाख
अक्तूबर 1.70 लाख 2.30 लाख
नवंबर 1.29 लाख 1.63 लाख
---
नोट : सभी भाव रुपये में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed