Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm-modi-to-inaugurate-first-sco-civilisation-dialogue-forum-delhi-today

एससीओ सभ्यता संवाद मंच: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, पुरातात्विक धरोहर से सांस्कृतिक संवाद तक की दिखेगी झलक

Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को नई दिल्ली के पुराने किले में पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे। 22 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद, सहयोग और जनसंपर्क को मजबूत करना है।

विज्ञापन
pm-modi-to-inaugurate-first-sco-civilisation-dialogue-forum-delhi-today
दिल्ली में आज शुरू होगा एससीओ सभ्यता संवाद मंच - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को शाम लगभग 5.30 बजे नई दिल्ली के पुराने किले में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह मंच 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस मंच का उद्देश्य इस क्षेत्र की समृद्ध और आपस में जुड़ी हुई सभ्यतागत विरासत का जश्न मनाना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस आयोजन को सभ्यताओं के बीच सेतु बनाने की एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने रखा था इस पहल का प्रस्ताव
यह पहल, 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उस प्रस्ताव पर आधारित है, जिसमें एससीओ ढांचे के अंतर्गत सभ्यतागत संवाद के लिए एक समर्पित मंच बनाने की बात कही गई थी। बाद में, एससीओ के बिश्केक घोषणापत्र में इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था। अब उसी प्रस्ताव को धरातल पर उतारते हुए भारत में पहला सभ्यता संवाद मंच आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में 'सभ्यताओं का संवाद - सांस्कृतिक कार्यक्रम' प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें संगीत, नृत्य, विजुअल स्टोरी टेलिंग और वर्णन का समावेश होगा। 'वसुधैव कुटुंबकम - पूरी दुनिया एक परिवार है' थीम पर आधारित यह कार्यक्रम भारत और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करेगा। पुराने किले का ऐतिहासिक परिसर इस आयोजन को और भी खास बनाएगा।

पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत का होगा प्रदर्शन
इस मंच पर 'अस्तित्व - हमारे होने का सार' शीर्षक से प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जो भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करेंगी। इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों, जैसे खुदाई में मिले अवशेष, कलाकृतियां, वास्तुकला के टुकड़े और अन्य महत्वपूर्ण खोजों, के माध्यम से दिल्ली के इतिहास को गहराई से प्रस्तुत किया जाएगा।

महाभारत स्क्रॉल पैवेलियन बनेगा आकर्षण
'महाभारत स्क्रॉल पैवेलियन - अनंत: 18वीं सदी का एक दुर्लभ महाभारत स्क्रॉल' में चित्रों वाला एक स्क्रॉल प्रदर्शित किया जाएगा, जो भारत की समृद्ध महाकाव्य और कलात्मक परंपराओं को दर्शाता है। यह पैवेलियन दर्शकों को महाभारत की कालजयी कथा और भारतीय कला की बारीकियों से रूबरू कराएगा।


21 और 22 नवंबर को चार विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्वान, शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि एक साथ आएंगे। इन चर्चाओं में संगीत और प्रदर्शन कला, वस्त्र, खान-पान, पारंपरिक खेल; कला और वास्तुकला की साझा परंपराएं; भाषा और साहित्यिक परंपराएं (लिपियों और पांडुलिपियों सहित); और मठों से जुड़े मार्ग और दार्शनिक परंपराएं जैसे सांस्कृतिक पहलू शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed