{"_id":"6b09d9ff6a4f2270190ad32a","slug":"fssai-sanctions-prosecution-against-bisleri-bacteria-found-west-bengal-water-sample-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं: एफएसएसएआई ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी, बंगाल में भी पानी का नमूना निकला असुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं: एफएसएसएआई ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी, बंगाल में भी पानी का नमूना निकला असुरक्षित
Sat, 28 Nov 2026 12:59 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:59 AM IST
सार
खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ एक और मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पैकेज्ड पेयजल के नमूने को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाया गया। जांच में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
एफएसएसएआई ने दी अभियोजन की मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पैकेज्ड पेयजल निर्माता कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ एक और मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। पश्चिम बंगाल में कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के नमूने के प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, बिसलेरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के कानूनी नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली। यह नमूना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित कंपनी के प्लांट से लिया गया था। प्राथमिक और रेफरल, दोनों प्रयोगशालाओं ने बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि की।
पहले सिर्फ एक बैच की बिक्री पर लगी थी रोक
नियामक ने 12 अगस्त 2026 को केवल संबंधित एक बैच की बिक्री पर रोक लगाई थी। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए अब एफएसएसएआई ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी जारी की है। एफएसएसएआई के मुताबिक, नमूना निर्धारित ब्रोमेट सीमा के मानकों पर खरा नहीं उतरा और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसे असुरक्षित घोषित किया गया।
विज्ञापन
कंपनी की अपील के बाद नमूने को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। नियामक के अनुसार, वहां भी जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) पाए गए और नमूने को असुरक्षित करार दिया गया। प्रयोगशालाओं की जांच में सामने आए नतीजों के आधार पर एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 के तहत बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन शुरू करने की अनुमति दी है।
गोवा में भी फेल हुआ था नमूना
इससे पहले रविवार को एफएसएसएआई ने गोवा स्थित बिसलेरी के एक प्लांट से लिए गए पानी के नमूने की जांच में विफल रहने के बाद कंपनी के खिलाफ इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की घोषणा की थी। इस साल एफएसएसएआई ने खाद्य कारोबार से जुड़ी कंपनियों और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज की है।
नियामक ने एनर्जी ड्रिंक और मादक पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। वहीं, सोमवार को बिसलेरी ने अपने उत्पाद को उपभोग के लिए सुरक्षित बताया था। कंपनी ने कहा था कि वह इस मामले को सुलझाने के लिए एफएसएसएआई के साथ सहयोग करेगी।