Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign-universities-india-campuses-2027-ug-pg-admission-ugc

भारत में अब घर बैठे मिलेगी विदेशी डिग्री: 20 से अधिक संस्थानों के खुलेंगे कैंपस, खर्च में कितनी कटौती?

Thu, 19 Nov 2026 04:38 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 04:38 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2027 से भारतीय छात्रों को देश में रहकर ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन और इटली के 20 से अधिक विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। यूजीसी ने इन संस्थानों को भारत में कैंपस स्थापित करने की मंजूरी प्रक्रिया के तहत लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए हैं।

विज्ञापन
foreign-universities-india-campuses-2027-ug-pg-admission-ugc
एआई और साइबर सिक्योरिटी समेत कई कोर्स होंगे उपलब्ध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2027 से छात्रों को घर बैठे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन और इटली के 20 से अधिक विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का मौका मिल रहा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मंजूरी के साथ ही इन विश्वविद्यालयों में आगामी जनवरी सत्र से स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी)पाठयक्रमों में दाखिले का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन


सामान्य शिक्षा के साथ एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों में पढ़ाई का मौका मिलेगा। गिफ्ट सिटी गुजरात, बंगलूरु, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई और चेन्नई में इनके कैंपस होंगे। भारत में रहकर विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा दी जाने वाली डिग्री भारतीय डिग्री के बराबर मानी जाएगी। छात्रों को अलग से डिग्री समकक्षता प्राप्त करने के लिए कोई अलग से परीक्षा नहीं देनी होगी। इस डिग्री को भारत में रहकर उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए मान्यता दी गई है।
विज्ञापन


सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अगले सत्र से भारतीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिखेगा। अब छात्रों के पास भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ घर बैठे विदेशी विश्वविद्यालय से यूजी और पीजी डिग्री हासिल करने का मौका रहेगा। विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई या विदेशी डिग्री के लिए उन्हें विदेशों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। भारत में रहकर विदेशी विश्वविद्यालय की डिग्री हासिल करने का मौका तो मिलेगा, साथ ही अभिभावकों की जेब पर करीब 30 फीसदी की कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 विश्वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट जारी
फिलहाल, 20 विश्वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओएल) जारी किए जा चुके गए हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए अनुमति प्रक्रिया आसान बनाने के लिए यूजीसी ने सिंगल-विंडो क्लियरेंस व्यवस्था शुरू कर रखी है। इससे सभी जरूरी नियम और मंजूरी प्रक्रिया एक क्लिक पर मिल रही है। विदेशी  विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत तो यूजी में 55 से 70 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी में 70 फीसदी से अधिक होने जरूरी होंगे। 

एआई,स्टैम्म, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्स शामिल
विदेशी विश्वविद्यालयों ने अपने यूजी और पीजी कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्टैम्म, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरती हुई फील्ड में छात्रों को पढ़ने का मौका मिलेगा। दरअसल, इन विषयों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और भविष्य में रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध होने की संभावना है। स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक से दो सेमेस्टर विदेश में पढ़ सकेंगे। वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क दो प्लस एक का मॉडल तो ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के छात्र ब्रिटेन में मौजूद एआई सुपरकंप्यूटर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। 

पढ़ाई, कोर्स, परीक्षा पर उच्चस्तरीय समिति की नजर
यूजीसी की उच्चस्तरीय समिति इन विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा भारत में स्थापित कैंपस में यूजी, पीजी, डिप्लोगा की पढ़ाई, दाखिला, पाठयक्रम, फीस, कैंपस लाइफ, छात्रों की दिक्कतें, परीक्षा और मूल्यांकन की निगरानी भी करेगी। छात्र अपनी दिक्कतें इस समिति के समक्ष रख सकते हैं। इसके लिए बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन, ब्रिस्टल, यॉर्क, इलिनोइस टेक, लिवरपूल जैसे संस्थान शामिल 
शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी के साथ मानकों को पूरा करने के बाद यूजीसी ने ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन और इटली की कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस स्थापित करने करेंगे। इसमें मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन, ब्रिस्टल, यॉर्क, इलिनोइस टेक, लिवरपूल और विक्टोरिया यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान अपने कैंपस खोल रहे हैं। यूजीसी ने भारत में कैंपस खोलने की अनुमति दुनिया की टॉप 500 यूनिवर्सिटीज को ही दी है। इन विश्वविद्यालयों ने गिफ्ट सिटी गुजरात, बेंगलुरु, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई और चेन्नई में अपने कैंपस खोले हैं। विश्वविद्यालयों ने ऐसे शहरों में कैंपस खोलने का फैसला लिया है, जोकि मेट्रो सिटी या उससे लगते हैं, ताकि छात्रों को रहने, रोजगार का सीधा मौका मिल सके।

तीन विदेशी विवि के कैंपस खुले
मौजूदा समय में भारत में केवल तीन विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपसों में कक्षाएं चल रही हैं। इन सभी में मिलाकर, पहले साल में 250 से भी कम छात्रों ने दाखिला लिया। इनमें से दो यानी यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन ने अगस्त 2025 से गुरुग्राम में कक्षाएं शुरू की थी, जबकि यूएनएसडब्ल्यू सिडनी ने अगस्त 2026 में बंगलूरू में कक्षाएं शुरू कीं।


विदेशी डिग्री, सस्ते में पढ़ाई
विदेशी विश्वविद्यालयों के भारत में चल रहे कैंपस में ट्यूशन फीस लगभग 11.5 लाख रुपये सालाना से शुरू होती है। अगर इन्हीं विश्वविद्यालयों के विदेशी कैंपस में पढ़ाई करनी हो तो यहां की तुलना में वहां ज्यादा पैसे लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed