Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा, पुरुष अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Sat, 14 Nov 2026 06:25 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 14 Nov 2026 06:25 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार यानी 14 नवंबर। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज की तारीख में देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
14 November 2026 Major event 2026
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 14 नवंबर, 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की कौन सी पंचमी तिथि है। आज ही छठ पूजा का दूसरा दिन भी है। इस दिन खरना मनाया जाता है। व्रती सुबह से लेकर शाम तक निर्जला उपवास रखतीं हैं। सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करतीं हैं। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच आज अंडर-19 पुरुष एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। इस महामुकाबले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


छठ पूजा 2026 का दूसरा दिन
आइए, पहले छठ पूजा के दूसरे दिन के बारे में जानते हैं। इस दिन खरना मनाया जाता है। ये महापर्व में खरना का दिन बेहद खास माना जाता है। चार दिवसीय छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाता है। इस दिन व्रती सुबह से लेकर शाम तक निर्जला उपवास रखतीं हैं और सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करतीं हैं। पूजा संपन्न होने के बाद सबसे पहले व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण करतीं हैं। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Trending Videos

अंडर-19 पुरुष एशिया कप के फाइनल में आज भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच आज अंडर-19 पुरुष एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ग्रुप चरण में उसे एकमात्र हार पाकिस्तान से ही मिली है। भारत ने इस टूर्नामेंट को सर्वाधिक बार जीता है और वह नौवें खिताब से महज एक कदम दूर है।
विज्ञापन

हैदराबाद में आज डिलीवरी पार्टनर्स और कैब चालकों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी 14 नवंबर को हैदराबाद के एचआईसीसी के पास आयोजित एक कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब चालकों व अन्य ऐप-आधारित गिग वर्कर्स से संवाद करेंगे। यहां वे उनकी समस्याएं और मांगें सुनने के साथ-साथ राज्य में श्रमिकों के लिए कानून और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने वाले एक नए वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत भी करेंगे।  कार्यक्रम में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन और शिकायतों के समाधान पर चर्चा होगी। राहुल गांधी इनसे जुड़ी सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस 2026
आज 14 नवंबर को दुनियाभर में विश्व मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है। डायबिटीज को मधुमेह और आम बोलचाल में शुगर के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और इसके बचाव, पहचान व उपचार के बारे में जानकारी देना है। डायबिटीज आनुवांशिक कारणों से हो सकती है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अस्वास्थ्यकर खानपान और खराब लाइफस्टाइल भी इसके खतरे को बढ़ाते हैं। समय रहते सावधानी बरतना, नियमित जांच कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना इस बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए बेहद जरूरी है।

देशभर में आज मनाया जा रहा है बाल दिवस
आज 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे और उन्हें देश का भविष्य मानते थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर बुलाते थे। बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके बेहतर भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दिन स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

जोधपुर आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज यानी 14 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 10:10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे लूणी स्थित राजाराम आश्रम, शिकारपुरा के लिए रवाना होंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे आरएसएस के प्रांत घोष शिविर 'मरु निनाद 2026' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर बाद 4:00 बजे जालोरी गेट पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा करने का विशेष कार्यक्रम है। इसके बाद वे वापस राजाराम आश्रम, शिकारपुरा लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अपने प्रवास के समापन के बाद, रविवार को शाम 8:30 बजे वे मंडोर एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed