{"_id":"6b055fb8f0eae764bd0b39a4","slug":"subedar-gyan-chand-gautam-passes-away-sarkaghat-mandi-himachal-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में संभाला था मोर्चा, सूबेदार ज्ञान चंद का 90 वर्ष की उम्र में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में संभाला था मोर्चा, सूबेदार ज्ञान चंद का 90 वर्ष की उम्र में निधन
Tue, 24 Nov 2026 04:07 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:07 PM IST
सार
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के रेडू गांव निवासी सूबेदार ज्ञान चंद गौतम का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 1962, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में देश की ओर से मोर्चा संभाला था। अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिकों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन
तीन युद्धों में देश के लिए लड़े सूबेदार ज्ञान चंद गौतम का निधन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
देश की रक्षा के लिए तीन युद्धों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सूबेदार ज्ञान चंद गौतम का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह गांव रेडू, पंचायत फतेहपुर के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 1962, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में देश की ओर से मोर्चा संभाला था। उनका जीवन सैन्य सेवा और देश के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई
उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे ब्रह्मदास ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल प्रदेश इकाई, सरकाघाट से जुड़े पूर्व सैनिकों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से वीर योद्धा को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में मौजूद रहे कई पूर्व सैनिक
इस अवसर पर यूनाइटेड फ्रंट के सरकाघाट अध्यक्ष कैप्टन अशोक कुमार, कैप्टन ज्ञान चंद, सूबेदार मेजर दुनी चंद, हवलदार प्रकाश चंद्र, सूबेदार जोगिंद्र सिंह, हवलदार अशोक शर्मा, सूबेदार मेजर तिलक चंद, हवलदार जोगिंद्र सिंह और सूबेदार तुलसी राम सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। उनके भतीजे कांस्टेबल विमल कुमार गौतम भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
परिवार में हैं तीन बेटियां
सूबेदार ज्ञान चंद गौतम के परिवार में तीन बेटियां हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों और पूर्व सैनिकों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
