Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   action in corruption in gali making

Sirsa News: यूसीएस-7 में 48 लाख की हो चुकी रिकवरी, एजेंसी यूसीएस 30 में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 23 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
action in corruption in gali making
सिरसा यूसीएस में जाँच करती टीम। फ़ाइल फोटो
- 18.26 लाख रुपये की जानी है रिकवरी, एमई स्तर के अधिकारियों पर मुख्यालय से होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री के आदेश पर एजेंसी पर एफआईआर, मुख्यालय में होगी मामले की जांच



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद सिरसा के यूसीएस (अर्बन लोकल बॉडीज की कॉलोनियों में विकास कार्य) से जुड़े निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला गरमा गया है। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पर सख्ती दिखाई। उनके निर्देशों के बाद अब इस मामले में पहली प्राथमिकी एक एजेंसी के खिलाफ दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यूसीएस 30 के तहत रविवार देर रात थाना सिटी सिरसा में प्राथमिकी दर्ज हुई। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसमें 18.86 लाख रुपये के कथित सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी का आरोप है। मुख्यमंत्री के समक्ष कुल चार शिकायतें रखी गई थीं। इनमें से यूसीएस 7 के तहत पहले ही रिकवरी नोटिस जारी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीएस 7 के तहत नगर परिषद ने पहले ही 48 लाख रुपये की राशि जब्त कर ली थी। इस मामले में एजेंसी को रिकवरी नोटिस जारी किया गया था। यूसीएस 7 के तहत करीब 1.31 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया था।
एजेंसी ने इस काम का केवल 55 फीसदी हिस्सा ही पूरा किया था। मौके पर जांच में करीब 5 हजार 200 स्क्वायर फीट काम नहीं किया गया था। इसी आधार पर जुर्माने सहित 48 लाख रुपये एजेंसी के जब्त किए गए थे।
यह राशि सिक्योरिटी और अन्य जमा कराए गए बिलों से वसूली गई थी। इस रिकवरी के बाद एजेंसी ने कोर्ट में स्टे प्राप्त कर लिया था।

भुगतान में अनियमितता पर एफआईआर
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद 22 नवंबर 2026 को थाना सिटी सिरसा में एफआईआर नंबर 628 दर्ज की गई। यह प्राथमिकी नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता की शिकायत पर हुई। इसमें द सिरसा श्री राधे कोऑपरेटिव एलसी सोसायटी को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार, सोसायटी को रंगड़ी रोड स्थित यूसीएस-30 कॉलोनी की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य सौंपा गया था। सोसायटी ने रनिंग बिल जमा करवाकर करीब 18.86 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया। शिकायत में बताया गया है कि दूसरे रनिंग बिल का भुगतान 24 अक्तूबर 2024 को जारी हुआ था जबकि जांच में सामने आया कि मौके पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाने का काम अक्तूबर 2025 में शुरू हुआ। इस आधार पर आरोप है कि काम किए बिना ही सरकारी राशि का भुगतान ले लिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 318(4) और 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की जांच एसआई सिद्धार्थ धायल को सौंपी गई है।


अधिकारियों पर मुख्यालय से कार्रवाई
इस मामले में दो जेई और एक एक्सईएन पर पहले ही विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। अब यह मामला मुख्यालय स्तर पर पहुंच गया है। मामले में आगामी कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर ही की जाएगी। कितने और जेई व एमई पर कार्रवाई होगी, इसका निर्णय मुख्यालय स्तर पर होगा। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जांच अधिकारी रमित कुमार ने बताया कि नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed