Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Complete sequence of events of the Rohtak quadruple murder case

रोहतक चौहरा हत्याकांड: रात 12:50 बजे होटल में फायरिंग से लेकर चार की मौत तक; सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम

Fri, 27 Nov 2026 09:43 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Nov 2026 09:43 AM IST
सार

मिलन होटल में बुधवार रात चौहरा हत्याकांड हुआ। इसमें विनित, रिंकू, यश और हिमांशु की मौत हो गई। भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर इसे रोहित बजरंग व सोनू डीघल की हत्या का बदला बताया है।

विज्ञापन
Complete sequence of events of the Rohtak quadruple murder case
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड पर खरावड़ बाईपास स्थित मिलन होटल में बुधवार रात हुए चौहरे हत्याकांड में मारे गए झज्जर जिले के डीघल निवासी विनित (22), रिंकू (28) व यश उर्फ गज्जू (22) पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों अंकित उर्फ बाबा के छोटे भाई सन्नी रिटौलिया के दोस्त थे। यही दोस्ती हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग को खटक गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भाऊ गैंग के नाम से डाली गई पोस्ट में लिखा है कि यह रोहित बजरंग व सोनू डीघल की मौत का बदला है। पुलिस ने अभी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। एसपी गौरव राजपुरोहित का कहना है कि पोस्ट किसने व कहां से डाली, इसकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रोहतक में चौहरे हत्याकांड का घटनाक्रम

  • बुधवार रात 12:50 बजे होटल में फायरिंग शुरू।
  • 12:56 बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली।
  • 1:00 बजे मौके पर पुलिस पहुंची।
  • 1:30 बजे मौके पर एएसपी बैसाख बाग्गी पहुंचे।
  • 1:35 बजे एसपी मौके पर पहुंचे।
  • 2:00 बजे रेंज के आईजी हामिद अख्तर और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं।
  • 2:45 बजे पुलिस होटल से चारों शवों को लेकर पीजीआई पहुंची।
  • वीरवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चारों शवों के एक्सरे हुए तो रात 8 बजे तक पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पिता बोले-घूमने के लिए घर से निकला था विनित
डीघल निवासी विनित के पिता जयवीर ने बताया कि बुधवार शाम को बेटा रोजाना की तरह घर से घूमने की बात कहकर निकला था। वह रात को मिलन होटल में खाना खाने गया था। वीरवार तड़के 4 बजे किसी का फोन आया कि विनित को गोली लगी है। जब खरावड़ पुलिस चौकी पहुंचे तो पता चला कि विनित की मौत हो चुकी है। विनित के परिवार में दो भाई-बहन हैं। उसका सन्नी रिटौलिया संग उठना-बैठना था।

विज्ञापन

बिना बताए घर से गया था रिंकू 
डीघल निवासी रिंकू के भाई अंकित ने बताया कि वह बुधवार को घर से बिना किसी को बताए चला गया था। रिंकू फाइनेंस का काम करता था। दो भाई व दो बहनों में रिंकू सबसे छोटा था। वहीं, विनीत, रिंकू व यश का अंतिम संस्कार डीघल में कर दिया गया। हिमांशु का बेरी में शुक्रवार को होगा।

पहले किया खाना ऑर्डर, फिर चला दीं अंधाधुंध गोलियां
मिलन होटल के मालिक प्रदीप ने बताया कि बुधवार रात 1 बजे से वह घर चले गए थे। वारदात के बाद कर्मचारियों से सूचना मिली कि होटल में फायरिंग हो गई है। मौके पर देखा तो ग्राउंड फ्लोर पर तीन व पहली मंजिल पर एक शव पड़ा था। पता चला कि छह-सात युवक रात 1 बजे आए और खाने का ऑर्डर दिया। जैसे ही खाना टेबल पर आया उन्होंने पास में बैठे तीनों युवकों पर गोलियां चला दीं।

थोड़ा सोच-समझ के किसी की गाड़ी में बैठा करो... 
सोशल मीडिया पर भाऊ गैंग के नाम से डाली गई पोस्ट में लिखा है कि आज मिलन ढाबे पर जो मर्डर हुए हैं, वो रोहित बजरंग और सोनू डीघल के बदले में हुए हैं। थोड़ा सोच-समझ के किसी की गाड़ी में बैठा करो, किसके साथ दुश्मनी है देख लिया करो। ..... बाकी रही बात इंस्टाग्राम की त म्हारा वो लेवल कोनी कि हम सोशल मीडिया पे जवाब देवा। म्हारा जवाब अखबार दिया करें, बाकी देखो इब्ब अगली न्यूज किसकी आवैगी। पोस्ट के अंत में अमन बंटी डीघल, रवि राठी गांगोली, भाऊ गैंग, 2020 भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed