{"_id":"6a4be55f263419f54b07397f","slug":"gurfateh-and-pooja-named-best-athletes-at-athletics-meet-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-156918-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एथलेटिक्स मीट में गुरफतेह-पूजा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एथलेटिक्स मीट में गुरफतेह-पूजा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Mon, 06 Jul 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
गुमटसर स्पोर्ट्स एकैडमी परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी :संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट की ओर से अकादमी परिसर में आयोजित एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में गुरफतेह सिंह और पूजा वर्मा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। आयोजन में ट्रैक और फील्ड दोनों वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. तरसेम शर्मा और डॉ. हरमनजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कोच दंपति हरदीप बोला और छिंद्रपाल कौर ने की। रस्साकशी प्रतियोगिता में गुरुद्वारा गुमटसर निहंग सिंह की टीम प्रथम तथा खोखर ढाणी की टीम द्वितीय रही।
हैंडबाल मुकाबले में गुमटसर अकादमी ने पहला स्थान जबकि अरोड़ा कॉलोनी की टीम दूसरे स्थान पर रही। ओपन वर्ग (लड़के) में शॉटपुट स्पर्धा में ईशरीत औलख प्रथम, युवराज द्वितीय और हरविंद्र तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में गुरफतेह सिंह प्रथम, कार्तिक द्वितीय और दक्ष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पांच किलोमीटर वॉक रेस में दलीप कुमार प्रथम, हैप्पी सिंह द्वितीय और अमर सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में गुरफतेह सिंह प्रथम, बगड़ू सिंह द्वितीय और गुरदित सिंह तृतीय रहे। लांग जंप में गुरनूर गिन्नी प्रथम, रणवीर सिंह द्वितीय और अंशुमन तृतीय स्थान पर रहे। ओपन वर्ग (लड़कियां) में दो किलोमीटर वॉक रेस में पूजा वर्मा प्रथम, राजवीर कौर द्वितीय और गीता तृतीय रहीं। शॉटपुट में प्रीत कौर प्रथम, कणिका द्वितीय और रिमेश सैनी तृतीय रहीं।
डिस्कस थ्रो में पूजा वर्मा प्रथम, परवाज कौर द्वितीय और रूपनीत कौर तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में खुशदीप कौर प्रथम, सुमन द्वितीय और जश्न चौहान तृतीय रहीं। लांग जंप में रुपिंद्र कौर प्रथम, पलक द्वितीय और रमनदीप कौर तृतीय स्थान पर रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कोच हरदीप सिंह बोला, छिंद्रपाल कौर, भीम सिंह और रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।