Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   bharat bala is directing new movie banaras after getting national award and relation with ar rahman

इंटरव्यू: 'रामनामी' के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, अब 'बनारस' से लौटे निर्देशक भारतबाला; रहमान पर क्या बोले?

Wed, 25 Nov 2026 07:00 AM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: किरण जैन Updated Wed, 25 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

Bharat Bala Interview: निर्देशक भारत बाला जल्द ही दर्शकों के लिए अपनी फिल्म 'बनारस' रिलीज करने वाले हैं। हाल ही में अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने फिल्म बनाने को लेकर अपनी सोच और अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात की। पढ़िए क्या बोले भारत बाला...
 

विज्ञापन
bharat bala is directing new movie banaras after getting national award and relation with ar rahman
भारत बाला, निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'रामनामी' डॉक्यूमेंट्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक भारतबाला अब फिल्म 'बनारस' लेकर आ रहे हैं। यह एक संगीतकार परिवार की कहानी है, जहां संगीत की विरासत और पितृसत्ता के सवाल उठाए गए हैं। एक पिता अपनी विरासत बेटे को सौंपेगा या उस बेटी को, जो हुनर में उससे भी आगे निकल जाए? इसी सवाल से फिल्म की कहानी निकली। हाल ही में अमर उजाला से बातचीत में भारतबाला ने फिल्म, महाकुंभ में शूटिंग और एआर रहमान के साथ अपने पुराने रिश्ते पर बात की।
विज्ञापन
Trending Videos

bharat bala is directing new movie banaras after getting national award and relation with ar rahman
भारत बाला, निर्देशक - फोटो : सोशल मीडिया
बेटी को विरासत देने पर क्या बोले भारतबाला?
भारतबाला कहते हैं, 'मैंने शास्त्रीय संगीत के कई उस्तादों और उनकी पीढ़ियों से चली आ रही विरासत की कहानियां देखी हैं। मेरे मन में सवाल आया कि अगर किसी उस्ताद की बेटी उससे भी ज्यादा प्रतिभाशाली हो तो क्या वह अपनी विरासत उसे सौंपेगा? क्या वह उसे अपना उत्तराधिकारी मानेगा? इसी सवाल ने मुझे इस कहानी की ओर आकर्षित किया। यह कुछ सच्ची घटनाओं से निकला विचार है, लेकिन फिल्म किसी एक व्यक्ति की कहानी नहीं है।'
इस कहानी के लिए उन्होंने बनारस को चुना। वह कहते हैं, 'बनारस सदियों से कला और संगीत की समृद्ध परंपरा का केंद्र रहा है। मैंने कोशिश की कि फिल्म सहज, सरल, भावनात्मक और मानवीय रहे। कहानी अच्छी होगी तो उसका परिवेश भी अपने आप निखरकर सामने आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

bharat bala is directing new movie banaras after getting national award and relation with ar rahman
भारत बाला, निर्देशक - फोटो : सोशल मीडिया
महाकुंभ में 40 दिन रहे, लाखों लोगों के बीच समझी आस्था
फिल्म की शूटिंग के लिए भारतबाला करीब 40 दिन महाकुंभ में रहे। इस अनुभव को वह जिंदगी बदलने वाला बताते हैं। वह कहते हैं, 'मैं दूर-दराज के इलाकों से आने वाले साधारण लोगों को देखता था। मेरे मन में सवाल था कि आखिर ऐसा क्या है, जो इन्हें यहां खींचकर लाता है? वे यहां से क्या पाते हैं और अपने साथ क्या लेकर जाते हैं? वहां बिताए समय में मेरे कई सवालों के जवाब मिले। इस अनुभव ने मुझे दार्शनिक रूप से भी प्रभावित किया। लाखों लोगों के बीच शूटिंग के अनुभव पर वह कहते हैं, 'इतनी बड़ी भीड़ में आप हर चीज अपने नियंत्रण में नहीं रख सकते। ऐसे माहौल में फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यह जिंदगी में एक बार मिलने वाला अनुभव भी था।'
विज्ञापन

bharat bala is directing new movie banaras after getting national award and relation with ar rahman
ए आर रहमान, भारत बाला - फोटो : सोशल मीडिया
भारतबाला ने बताया कैसा है रहमान से रिश्ता?
एआर रहमान के साथ भारतबाला 'वंदे मातरम', 'जन गण मन' और फिल्म 'मरियान' में काम कर चुके हैं। दोनों के रिश्ते पर वह कहते हैं, 'हम एक-दूसरे को करीब 40-45 साल से जानते हैं। हमारा रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं है। हमारी बहुत सारी बातचीत होती है। फिल्म बन रही हो या नहीं, हमारी बातें चलती रहती हैं। 'बनारस' में रहमान संगीत देने के साथ कार्यकारी निर्माता भी हैं। उनकी इस भागीदारी पर भारतबाला कहते हैं, 'फिल्म के किरदारों और कहानी में शास्त्रीय संगीत की अहम भूमिका है। रहमान को भी इस संगीत को अपने तरीके से तलाशने का मौका मिला। वह शुरू से फिल्म के साथ जुड़े रहे। कारोबारी नजरिए से यह छोटी फिल्म हो सकती है, लेकिन उन्हें इसकी कहानी और संगीत से लगाव था। मैंने उनसे कहा कि आइए, इसे साथ मिलकर बनाते हैं।'

bharat bala is directing new movie banaras after getting national award and relation with ar rahman
भारत बाला, निर्देशक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्में बनाने पर क्या बोले भारतबाला
भारतबाला की पिछली फीचर फिल्म 'मरियान' 2013 में आई थी। अब 'बनारस' से वह फीचर फिल्म निर्देशन में लौट रहे हैं। इतने लंबे अंतराल पर वह कहते हैं, 'मेरे लिए फिल्म बनाना ऐसा नहीं है कि सोमवार सुबह दफ्तर जाना है और हर हाल में कुछ बनाना ही है। इसका मतलब यह नहीं कि मैं खाली बैठा था। मैं 'वर्चुअल भारत' प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। इसके जरिए देश की अनसुनी कहानियों को सामने लाने की कोशिश है। इस दौरान उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में छोटी फिल्में बनाईं। भारतबाला कहते हैं, 'इस काम ने मुझे बहुत समृद्ध किया है। आज मेरे पास इतनी सच्ची और दिलचस्प कहानियां हैं कि मैं कम समय में 10 फीचर फिल्में बना सकता हूं।'

bharat bala is directing new movie banaras after getting national award and relation with ar rahman
भारत बाला, निर्देशक - फोटो : सोशल मीडिया
कैमरे बदले, लेकिन कहानी कहने का तरीका नहीं
ओटीटी और सिनेमा में आए बदलावों पर भारतबाला कहते हैं, 'मेरे लिए बहुत कुछ नहीं बदला है। बदला है तो फिल्म बनाने की तकनीक और सिनेमा देखने का अनुभव। आज कैमरे छोटे हो गए हैं, लेकिन आखिर में हम आज भी कहानी ही सुना रहे हैं।' वह आगे कहते हैं, '30 साल पहले किसी फिल्म के दर्शक सीमित होते थे, लेकिन आज वही फिल्म दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच सकती है। यह सिनेमा के लिए बहुत अच्छा समय है।'

खुद को फिल्म पसंद नहीं आई तो दर्शकों से क्या उम्मीद?
फिल्म बनाते समय वह अपनी संतुष्टि को सबसे अहम मानते हैं। भारतबाला कहते हैं, 'फिल्म पूरी होने के बाद मैं भी एक दर्शक होता हूं। अगर मैं खुद उसका आनंद नहीं ले सकता और उससे भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ सकता, तो किसी दूसरे से कैसे उम्मीद कर सकता हूं कि वह उसे पसंद करेगा? अगर मैं खुद फिल्म को महसूस नहीं कर पाऊंगा तो दर्शकों को कैसे महसूस करा सकता हूं? शूटिंग के दौरान याद रह गए किसी खास पल के बारे में वह फिलहाल कुछ बताना नहीं चाहते। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि दर्शक पहले फिल्म देखें और उन पलों को अपने तरीके से महसूस करें।'

bharat bala is directing new movie banaras after getting national award and relation with ar rahman
धनुष, भारत बाला - फोटो : सोशल मीडिया
आदिवासी समुदाय की प्रेम कहानी पर बनाएंंगे फिल्म 
आगे किस तरह की कहानी बनाना चाहेंगे, इस सवाल पर भारतबाला ने दक्षिण भारत की साइलेंट वैली के जंगलों में रहने वाले एक आदिवासी समुदाय की प्रेम कहानी का जिक्र किया। इस पर वह एक लघु फिल्म भी बना चुके हैं। वह कहते हैं, 'यह जंगल में रहने वाले आदिवासी समुदाय की अनोखी प्रेम कहानी है। मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि जंगल के बीच प्रेम कैसे मिलता है, कैसे पनपता है और समय के साथ कैसे परिपक्व होता है।'
निर्देशक भारत बाला जल्द ही दर्शकों के लिए अपनी फिल्म 'बनारस' रिलीज करने वाले हैं। हाल ही में अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने फिल्म बनाने को लेकर अपनी सोच और अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात की। पढ़िए क्या बोले भारत बाला...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed