Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of indecent behavior towards women during a symbolic protest

ग्रेटर नोएडा: सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से अभद्रता का आरोप, पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा

Sun, 22 Nov 2026 01:22 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 22 Nov 2026 01:22 PM IST
सार

निवासियों का आरोप है कि एओए का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद नए चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। रविवार को इसी के विरोध में निवासी शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एओए कार्यालय में विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Allegations of indecent behavior towards women during a symbolic protest
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनिश सोसाइटी में एओए (अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन) के चुनाव कराने की मांग को लेकर किया गया सांकेतिक प्रदर्शन विवाद में घिर गया। प्रदर्शन के दौरान एओए कार्यालय में मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। मामले में प्रभावित महिलाओं समेत करीब 50 से 60 निवासी शिकायत लेकर बिसरख थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


निवासियों का आरोप है कि एओए का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद नए चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। रविवार को इसी के विरोध में निवासी शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एओए कार्यालय में विवाद हो गया। आरोप है कि विनोद नेगी, हिमांशु गौतम और विजय कुमार रस्तोगी ने महिलाओं के साथ अभद्रता और बदसलूकी की। वहीं, विनोद नेगी पर अनुज के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इसमें अनुज के हाथ और सिर में चोट लगने की बात कही गई है। हालांकि, एओए अध्यक्ष ने आरोप का खंडन किया है। 
विज्ञापन


निवासी राम गोपाल ने बताया कि घटना में मोनिका सैनी, वंदना सिंह और विजेता सिंह के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में निवासी एकजुट होकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। निवासियों ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सोसाइटी में विरोध जताने वाले निवासियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed