{"_id":"6b030127cb56dac62f025073","slug":"no-relief-from-pollution-despite-strong-winds-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण से नहीं राहत: आज और बिगड़ सकती है दिल्ली की हवा, कल 239 रहा एक्यूआई; पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण से नहीं राहत: आज और बिगड़ सकती है दिल्ली की हवा, कल 239 रहा एक्यूआई; पढ़ें अपडेट
Mon, 23 Nov 2026 01:22 AM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:22 AM IST
सार
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब बना हुआ है। सोमवार को भी राहत की उम्मीद कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, पराली जलाने की 714 घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
मास्क लगाकर गुजरते लोग।
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विस्तार
दिल्ली में तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। हालांकि, शनिवार के मुकाबले इसमें 26 अंकों की गिरावट आई, लेकिन हवा में प्रदूषक कणों की मौजूदगी अब भी चिंता बढ़ा रही है। मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए सोमवार को भी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। सोमवार को हवा की गति बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहेगी। वहीं, मंगलवार को भी उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
पीएम2.5 और पीएम10 का स्तर मानकों से कई गुना अधिक
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम पांच बजे दिल्ली की हवा में पीएम2.5 का स्तर 106.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। वहीं, पीएम10 का स्तर 194.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। दोनों ही प्रदूषक कणों का स्तर निर्धारित मानकों से काफी अधिक है। खासकर पीएम2.5 के बेहद छोटे कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
पराली जलाने की घटनाएं भी बढ़ा रहीं चिंता
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या के बीच पराली जलाने की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं। सीपीसीबी के अनुसार, शनिवार तक आग लगने की 714 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इन घटनाओं से निकलने वाला धुआं हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल तेज हवाओं के कारण प्रदूषक कणों के फैलने से कुछ राहत मिली है, लेकिन हवा में प्रदूषण का स्तर अभी भी खराब बना हुआ है।
