{"_id":"6af921fdb8b78a867e0d1c2d","slug":"major-fire-breaks-out-at-a-clothing-store-in-pataudi-gurugram-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: गर्म कपड़ों की 25 दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपये के कपड़े जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: गर्म कपड़ों की 25 दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपये के कपड़े जले
Sun, 15 Nov 2026 08:37 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:37 AM IST
सार
गुरुग्राम के पटौदी में कपड़े की 25 दुकानों में आग लग गई। जिनमें गर्म कपड़े रखे गए थे। दुकान लगाने वालों में जम्मू-कश्मीर, नेपाल, लद्दाख के लोग शामिल हैं। रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन
कपड़ों की दुकान में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के पटौदी के रामलीला मैदान परिसर में हिमालन के नाम से सर्दी के कपड़े की 25 दुकानों में रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकानों में आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर पटौदी फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां और मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर गई थीं।
विज्ञापन
पांचों टीमों के फायर कर्मचारियों ने करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है क्योंकि यह जहां दुकाने हैं, वहां पर नहीं रहते पटौदी में अलग -अलग किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
यहां पर करीब 25 दुकानें बनाई गई थी, जिनमें गर्म कपड़े रखे गए थे। दुकान लगाने वालों में जम्मू-कश्मीर, नेपाल, लद्दाख के लोग शामिल हैं। जोकि रात को दुकानें बंद करके चले गए थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। एक दुकानदार कंचन का आरोप है कि दुकानों में यह आग किसी ने साजिश के तहत लगाई हो सकती है, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर फायर विभाग की टीम ने प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगने की संभावना जताई है। फायर कर्मचारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
