{"_id":"6a4aafba2694012aa409e1c1","slug":"stole-from-home-saying-the-police-had-taken-mom-and-dad-away-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74110-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पापा-मम्मी को पुलिस पकड़ ले गई...कहकर घर से की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पापा-मम्मी को पुलिस पकड़ ले गई...कहकर घर से की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो परिवारों से लाखों के गहने ठग ले गए शातिर-ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-19 में एक जैसी वारदातें, खुद को परिजन के कार्यालय का कर्मचारी बताकर बच्चों से उगलवाई घर की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बच्चों को झांसे में लेकर घरों से सोने के आभूषण ठगने वाले शातिर गिरोह का नया तरीका सामने आया है। ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-19 क्षेत्र में एक जैसी दो वारदातों में बदमाशों ने बच्चों से कहा कि उनके माता-पिता को पुलिस पकड़कर ले गई है। इसके बाद खुद को उनके पिता का कर्मचारी बताकर घर में रखे गहने और नकदी ठगकर भाग गए।
पहली घटना ओल्ड फरीदाबाद के गढ़ी मोहल्ला की है। प्रकाश कुमार ने शिकायत में बताया कि चार जुलाई को वह, उनकी पत्नी और बड़ी बेटी नौकरी पर गए हुए थे। घर पर 13 वर्षीय बेटी पीहू और 11 वर्षीय बेटा लक्ष्य मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने पहले लक्ष्य से परिवार और माता-पिता के काम की जानकारी ली व उसे सेक्टर-18 स्थित वाल्मीकि पार्क तक घुमाकर वापस ले आया। इसके बाद वह घर पहुंचा और पीहू से कहा कि उसके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई है। खुद को पिता की कंपनी का मैनेजर बताते हुए उसने कहा कि घर में रखे गहने और नकदी पुलिस जब्त कर लेगी। डर के कारण बच्ची ने करीब 37 ग्राम सोने के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद आरोपी को दे दिए। बाद में बच्ची ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
दूसरी वारदात सेक्टर-19 स्थित राजा गार्डन में हुई। अर्जुन सिंह ने शिकायत में बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा अंश घर के बाहर खड़ा था। तभी लाल रंग की स्कूटी पर आए एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी मां को पुलिस पकड़कर ले गई है और पुलिस घर आने वाली है। उसने यह भी कहा कि उसके पिता ने उसे गहने सुरक्षित रखने के लिए भेजा है। आरोपी की बातों में आकर अंश ने घर में रखे आभूषणों के बारे में बता दिया। इसके बाद आरोपी बेड में रखे एक तोले का मंगलसूत्र और करीब पांच ग्राम के सोने के कुंडल लेकर भाग गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों मामलों में पांच जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को अजनबियों की बातों में न आने और किसी भी स्थिति में घर के कीमती सामान की जानकारी साझा न करने के बारे में जागरूक करें।