{"_id":"6af5fa3dffd3acf10809089e","slug":"azam-khan-says-we-committed-the-crime-of-educating-children-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां का छलका दर्द: ईडी की अभिरक्षा में लखनऊ जाने के दौरान बोले- बच्चों को शिक्षित करना ही मेरा अपराध था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां का छलका दर्द: ईडी की अभिरक्षा में लखनऊ जाने के दौरान बोले- बच्चों को शिक्षित करना ही मेरा अपराध था
Thu, 12 Nov 2026 11:11 PM IST
Akash Dubey
आईएएनएस, दिल्ली
आईएएनएस, दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:11 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी नेता आजम खां ने ईडी अभिरक्षा में बयान दिया कि बच्चों को शिक्षा देना अपराध था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी बृहस्पतिवार शाम उन्हें डासना जेल से चार दिन की रिमांड पर लखनऊ ले गई।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : IANS
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने ईडी की अभिरक्षा में एक बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा देना अपराध था। आजम खां ने बताया कि उन्होंने एक विश्वविद्यालय और कई स्कूल बनाए। उनके अनुसार, एक मुस्लिम द्वारा शिक्षा का मंदिर बनाना ही गलती थी। उन्होंने अपने इन प्रयासों को अपराध बताया। ईडी कोर्ट से मिली चार दिन की रिमांड पर आजम खां को लखनऊ लेकर जा रही है।
विज्ञापन
Delhi: Samajwadi Party leader Azam Khan says, "We committed the "crime" of educating children—we built a university, we built schools. A Muslim built a temple of education; that was the mistake" https://t.co/8XMNxx0DuE
— IANS (@ians_india) November 12, 2026विज्ञापन
जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेजा है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ईडी की टीम फोर्स के साथ डासना स्थित जिला कारागार पहुंची और आजम खां को अपनी अभिरक्षा में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने जिला कारागार में कोर्ट के आदेश तामील कराए।
विज्ञापन
13 नवंबर को आजम को अदालत में होना था पेश
ईडी ने आजम खां से पूछताछ के लिए अदालत में अर्जी लगाकर पांच दिन की रिमांड मांगी थी। पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार के अवकाश पर होने से संबंद्ध कोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने रिमांड पर भेज दिया। आजम को ईडी अदालत ने एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा था, 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश होना था, उसके पहले ही ईडी ने अदालत से चार दिन की रिमांड पर ले लिया।
आज ही सपा महासचिव शिवपाल यादव ने जेल में आजम से की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फायर ब्रांड नेता शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार यानी आज ही डासना स्थित जिला कारागार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ, कद्दावर नेता आजम खान से मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए जेल प्रशासन की व्यवस्था और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया।