Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand team studies meghalaya water and forest conservation model champawat committees to benefit

उत्तराखंड: मेघालय से जल और वन संरक्षण के गुर सीख रहा प्रदेश, चंपावत की समितियों को मिलेगा आर्थिक फायदा

Fri, 27 Nov 2026 01:35 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Nov 2026 01:35 PM IST
सार

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए मेघालय में अपनाए जा रहे मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें वन बचाने के बदले आर्थिक प्रोत्साहन और बायोचार उत्पादन से कार्बन क्रेडिट हासिल करने जैसी पहल शामिल हैं। उत्तराखंड में इन तरीकों को अपनाने से पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और स्थानीय समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand team studies meghalaya water and forest conservation model champawat committees to benefit
बैठक - फोटो : विभाग

विस्तार

उत्तराखंड के पारंपरिक जल स्रोतों धारा-नौलों को पुनर्जीवित करने और सामुदायिक स्तर पर वनों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। स्प्रिंग्स एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) और चम्पावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों का संयुक्त दल मेघालय के अध्ययन भ्रमण पर है। 25 से 27 नवंबर तक शिलांग में आयोजित इस तीन दिवसीय दौरे में कुल 13 प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और वन एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी भी हैं।

विज्ञापन

 

भ्रमण के दौरान मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MBDA) और मेघालय बेसिन मैनेजमेंट एजेंसी (MBMA) के अधिकारियों ने उत्तराखंड के दल को राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। इनमें जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से वित्तपोषित 'MEGALIFE' और जर्मन विकास बैंक (KfW) से वित्तपोषित 'MEGARISE' परियोजना शामिल हैं।

विज्ञापन


वन संरक्षण पर हर साल 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर

दल ने MEGALIFE परियोजना के तहत संचालित पेमेंट फॉर इकोसिस्टम सर्विसेज (PES) मॉडल को भी करीब से समझा। इसके तहत प्राकृतिक वनों को बचाने वाली स्थानीय समितियों को हर साल प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इन समितियों में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। शिलांग के एक गांव की समिति ने इस मॉडल के तहत 46 से 47 हेक्टेयर वन क्षेत्र को संरक्षित किया है। समिति के खाते में सामुदायिक विकास के कार्यों के लिए फिलहाल करीब 15 लाख रुपये जमा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ी, चीनी मिलों को 207.75 करोड़ की बैंक गारंटी


बायोचार उत्पादन से कार्बन क्रेडिट का लाभ

अध्ययन भ्रमण के दौरान सारा (SARRA) के उपनिदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी ने बायोचार उत्पादन संयंत्र का भी निरीक्षण किया। यह पायलट परियोजना मई 2026 में MBDA, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) और एक निजी संस्था के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के बाद शुरू की गई थी। इसके तहत बायोचार का उत्पादन कर उससे मिलने वाले कार्बन क्रेडिट का सीधा लाभ स्थानीय समुदायों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस पहल में कोर कार्बन एक्स (Core Carbon X) के प्रतिनिधि तकनीकी सहयोग दे रहे हैं। दल ने मेघालय में अपनाई जा रही एग्रोफॉरेस्ट्री यानी कृषि वानिकी की तकनीकों को भी समझा। अधिकारियों का मानना है कि वहां का PES मॉडल और सामुदायिक भागीदारी का तरीका उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए उपयोगी हो सकता है। खासकर चम्पावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों को इससे आर्थिक रूप से मजबूत करने और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed