Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni's Retirement Decision Surprised Me, Says CSK Coach Zaheer Khan

धोनी के संन्यास के बारे में जानते थे जहीर खान!: अब सीएसके के मुख्य कोच ने किया खुलासा; नई भूमिका पर क्या बोले?

Sat, 21 Nov 2026 07:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 21 Nov 2026 07:07 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच जहीर खान ने कहा कि धोनी का खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल से दूर होने का फैसला उनके लिए अप्रत्याशित था। हालांकि, अब मेंटर की भूमिका में वह टीम को सही दिशा दिखाने में अहम योगदान देंगे।

विज्ञापन
MS Dhoni's Retirement Decision Surprised Me, Says CSK Coach Zaheer Khan
जहीर खान-धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब खिलाड़ी के बजाय मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची से धोनी का नाम बाहर रहने के बाद उनके 19 सीजन लंबे आईपीएल करियर पर विराम लग गया है। इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के नए मुख्य कोच जहीर खान ने धोनी के इस फैसले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

धोनी के संन्यास का जहीर खान को पता था?
जहीर खान ने स्वीकार किया कि उन्हें धोनी के खिलाड़ी के तौर पर टीम से अलग होने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि धोनी ने खुद टीम प्रबंधन को बताया था कि वह अब खिलाड़ी के रूप में आगे नहीं खेलना चाहते हैं और मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीएसके के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जहीर ने कहा, 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, क्योंकि यह इस चक्र का आखिरी साल था। मैं इस बारे में सोच भी नहीं रहा था। लेकिन वह एमएस धोनी हैं। उन्हें पता है कि उनके लिए सही फैसला क्या है और उसे कब लेना है। यह उनका अपना फैसला था, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए यह अप्रत्याशित था। उन्होंने इस बारे में बहुत सहज तरीके से बताया, क्योंकि उन्हें इस तरह की बड़ी खबरें बनाने का शौक नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी के फैसले से भावुक हैं जहीर खान
  • जहीर खान ने कहा कि पिछले कुछ दिन टीम के सभी सदस्यों के लिए भावनात्मक रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी सभी को उम्मीद थी कि धोनी मैदान पर टीम के लिए खेलते नजर आएंगे, लेकिन अब उनकी भूमिका बदल गई है।
  • उन्होंने कहा, 'यह सप्ताह हम सभी के लिए भावनाओं से भरा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी आप उम्मीद करते हैं कि एमएस टीम के लिए मैदान पर खेलते नजर आएंगे। वह टीम के साथ रहेंगे, लेकिन एक अलग भूमिका में। इसलिए मन में मिली-जुली भावनाएं हैं।'
  • जहीर ने आगे कहा कि वह धोनी के मेंटर बनने को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से टीम को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि वह मेरे साथ जिम्मेदारी साझा करेंगे और सही दिशा में हमारा मार्गदर्शन करके मेरे काम को आसान बनाएंगे। हालांकि, उनके इस फैसले को लेकर मैं भावुक भी हूं।'
विज्ञापन

धोनी के नेतृत्व की सबसे बड़ी खूबी है खिलाड़ियों पर भरोसा करना
धोनी और जहीर खान भारतीय टीम के लिए अपने खेल के दिनों में एक साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहा है। धोनी और जहीर के बीच टीम की जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर नए सीएसके कोच ने कहा कि दोनों के बीच किसी तरह की सीमाएं या तय दायरे नहीं होंगे।

जहीर ने कहा, 'हमारे बीच कोई सीमा नहीं है। पद और जिम्मेदारियां सिर्फ कामकाज को आसान बनाने के लिए होती हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि हम एकमत रहें और पूरी टीम को एक दिशा में लेकर चलें।' उन्होंने धोनी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी खूबी खिलाड़ियों पर भरोसा करना है। धोनी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा मौका देते हैं और तब तक उनका समर्थन करते हैं, जब तक नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आते।

जहीर के मुताबिक, 'वह हमेशा खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं कि वे सही काम करेंगे। जब तक नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आते, वह उनका समर्थन करते रहते हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करते हैं। एक लीडर के तौर पर उनकी यह शानदार खूबी है कि वह खिलाड़ियों को जिम्मेदारी और अधिकार देते हैं।' धोनी के मेंटर बनने से चेन्नई सुपर किंग्स को उनके लंबे अनुभव और क्रिकेट की गहरी समझ का फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं, जहीर खान के लिए भी धोनी का मार्गदर्शन आगामी आईपीएल सीजन में टीम को नई दिशा देने में अहम साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed