Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chhapra electricity bill dispute lineman assault five arrested

बिहार: बिजली कनेक्शन कटा तो भड़का उपभोक्ता, जेई को खोजते पहुंचा कार्यालय; लाइनमैन की पिटाई, पांच गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

छपरा में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने से नाराज उपभोक्ता अपने साथियों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा। जेई के नहीं मिलने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि लाइनमैन धनंजय कुमार गुप्ता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
chhapra electricity bill dispute lineman assault five arrested
घायल लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली बिल का बकाया चुकाए बिना कनेक्शन काटना विभागीय कर्मचारियों को भारी पड़ गया। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ता अपने साथियों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गया। वहां कनीय विद्युत अभियंता (जेई) नहीं मिले तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उपभोक्ता और उसके साथ आए लोगों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से उलझना शुरू कर दिया और काशी बाजार सेक्शन में कार्यरत लाइनमैन धनंजय कुमार गुप्ता के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बकाया बिजली बिल पर काटा गया था कनेक्शनअ 

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित उपभोक्ता पर बिजली बिल की राशि बकाया थी। काफी समय तक भुगतान नहीं होने के कारण बिजली विभाग के कर्मियों ने उसका कनेक्शन काट दिया था। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उपभोक्ता विभागीय कार्यालय पहुंचा। वह कनीय विद्युत अभियंता (जेई) से मिलना चाहता था और उनके बारे में पूछताछ करने लगा। हालांकि, उस समय जेई कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन

जेई नहीं मिले तो कर्मचारियों से भिड़े, लाइनमैन को पीटा

जेई के कार्यालय में नहीं मिलने पर उपभोक्ता और उसके साथ आए लोगों का गुस्सा बढ़ गया। आरोप है कि सभी ने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान लाइनमैन धनंजय कुमार गुप्ता को निशाना बनाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में हुई इस घटना के बाद बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी नाराजगी है। बकाया बिल की वसूली और कनेक्शन काटने जैसी विभागीय कार्रवाई के विरोध में कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने से उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और इसमें शामिल लोगों की क्या भूमिका रही, इसकी पड़ताल की जा रही है।
बिजली बिल के बकाये को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सरकारी कार्यालय में मारपीट और गिरफ्तारी तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed