{"_id":"6a4bde08f49ea9745d030177","slug":"a-man-and-a-woman-died-and-another-person-was-injured-in-a-road-accident-in-raigarh-an-fir-was-registered-at-the-police-station-based-on-a-report-filed-by-the-family-members-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4474635-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन और तेज रफ्तार पिकअप ने ली दो लोगों की जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन और तेज रफ्तार पिकअप ने ली दो लोगों की जान, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 06 Jul 2026 10:44 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:44 PM IST
सार
रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई। एक मामले में अज्ञात वाहन, जबकि दूसरे में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुसौर थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने सब्जी व्यवसायी को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ये दोनों घटनाएं पुसौर थाना क्षेत्र में हुईं।
पहली घटना: दशकर्म कार्यक्रम से लौटते समय
रामनाथ सारथी ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे उनकी भाभी चंदा बाई सारथी अपने पति भगवान दास सारथी के साथ कोडातराई गई थीं। वे दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने मोटरसाइकिल से गए थे। रात करीब 11 बजे घर लौटते समय रैबार मेनगेट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चंदा बाई सारथी की मौके पर ही मौत हो गई। भगवान दास सारथी को चोटें आईं और उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज अभी जारी है।
दूसरी घटना: सब्जी व्यवसायी की मौत
एक अन्य घटना में संजय मेहर ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके भाई शत्रुघन मेहर सब्जी बिक्री का काम करते थे। रविवार सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल CG13BF4628 से सब्जी बेचने रायगढ़ जा रहे थे। रैबार और चिखली के बीच रायगढ़ की तरफ से आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 06 एचडी 3685 के चालक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शत्रुघन मोटर सहित नीचे गिर गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।