Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh 80 villages pastors entry restriction boards

छत्तीसगढ़: 80 से अधिक ग्राम पंचायतों में पादरियों के प्रवेश पर रोक के बोर्ड, ग्राम सभाओं के फैसले पर छिड़ी बहस

Sun, 29 Nov 2026 09:10 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Nov 2026 09:10 AM IST
सार

अनुसूचित क्षेत्रों में 80 से अधिक ग्राम पंचायतों ने पादरियों और धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक संबंधी सूचना बोर्ड लगाए हैं। ग्राम सभाओं के फैसले पर विवाद और कानूनी बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन
chhattisgarh 80 villages pastors entry restriction boards
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों में अपनी पारंपरिक संस्कृति, लोककला और रीति-रिवाजों के संरक्षण के लिए आदिवासी ग्राम सभाएं अधिक मुखर हो रही हैं। प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए 80 से अधिक ग्राम पंचायतों ने गांव की सीमाओं पर सूचना बोर्ड और बैनर लगाए हैं। इन बोर्डों में पादरियों और धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक की स्पष्ट सूचना दी गई है।
विज्ञापन


सांविधानिक अधिकारों का हवाला
ग्राम सभाओं ने इन सूचना बोर्डों के माध्यम से संविधान की पांचवीं अनुसूची और पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 का हवाला दिया है। उन्होंने इस व्यवस्था को अपना सांविधानिक अधिकार बताया है। वहीं दूसरी ओर, इस फैसले से असंतुष्ट कुछ ईसाई संगठनों ने जशपुर में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय और सर्वोच्च अदालत का रुख
मामले में सर्वोच्च अदालत ने 16 फरवरी को गांवों से सूचना बोर्ड हटाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अक्तूबर 2025 के आदेश को बरकरार रखा। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि कांकेर जिले के गांवों में लगाए गए संबंधित होर्डिंग असंवैधानिक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांकेर और जशपुर से शुरुआत
इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत जून 2025 में कांकेर जिले के कुदाल और पारवी सहित कई गांवों में ग्राम सभा के प्रस्तावों के साथ हुई थी। इसके बाद अगस्त 2025 से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सूचना बोर्ड लगाए गए। हाल ही में जशपुर की जबला ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से पादरियों और ननों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव पारित किया। इससे पहले सोगड़ा, चड़िया, डूमरटोली और टेम्पू सहित पांच पंचायतों में भी ऐसे बोर्ड लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed