दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से महंगा है मुकेश अंबानी का घर, आसमान छूती इमारतों से इतनी ज्यादा है एंटीलिया की वैल्यू
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया (Antilia Cost Today) बुर्ज खलीफा और मर्डेका 118 से कम ऊंचाई का होने के बावजूद उनसे अधिक महंगा है। बुर्ज खलीफा की लागत लगभग ...और पढ़ें

दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से महंगा है मुकेश अंबानी का घर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। दुनिया में एक से एक ऊंची इमारत है। इनमें बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) सबसे ऊंची और दूसरे नंबर पर मर्डेका 118 (Merdeka 118) है। मगर खास बात ये है कि इन दोनों इमारतों को बनाने की लागत मुकेश अंबानी के घर से कम है। जी हां, एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया, इन दोनों इमारतों से ज्यादा लागत में बनकर तैयार हुआ है। आइए जानते हैं डिटेल।
कितने में बनी बुर्ज खलीफा?
दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में स्थित 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसका निर्माण 2004 में शुरू हुआ था और 2009 में पूरा हुआ था। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1.5 बिलियन डॉलर थी, जो आज के हिसाब से करीब 13608 करोड़ रुपये बनते हैं। इसकी ओपनिंग जनवरी 2010 में की गयी थी।
कहां है मर्डेका 118?
679 मीटर ऊंची मर्डेका 118, मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित है और ये दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है। इसका निर्माण 2014 में शुरू हुआ था और नवंबर 2023 में पूरा हुआ था। इस इमारत का उद्घाटन 10 जनवरी 2024 को मलेशिया के राजा ने किया था। इसे बनाने में 500 करोड़ मलेशियाई रिंगिट का खर्च आया, जो भारतीय करेंसी में आज के हिसाब से 11601 करोड़ रुपये बनते हैं।
एंटीलिया कितने में बना?
मुकेश अंबानी के एंटीलिया को बनाने में 2 बिलियन डॉलर का खर्च आया था, जो आज के हिसाब से 18145 करोड़ रुपये बनते हैं। एंटीलिया की हाइट 173 मीटर है, जो बुर्ज खलीफा और मर्डेका 118 से काफी कम है। मगर फिर भी इसकी लागत दोनों से अधिक है। एंटीलिया को बनाने की शुरुआत 2006 में हुई थी, जबकि ये 2010 में बनकर तैयार हुआ था।
खबरें और भी
एंटीलिया की खासियतें
मुकेश अंबानी का यह 27 मंजिला घर 400,000 sq ft में फैला है और 173 मीटर ऊँचा है। ये कई लग्जरी फीचर्स से लैस है, जिसमें 3 हेलीपैड, 168 कारों का गैराज, हैंगिंग गार्डन, एक प्राइवेट थिएटर, एक स्पा और एक स्नो रूम शामिल हैं।