सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये है दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग, बनाने में लग गए ₹11500 Cr; बुर्ज खलीफा से इतनी छोटी

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 12:04 PM (IST)

    दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत (Second Tallest Building in the World), मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित मर्डेका 118 है। 678.9 मीटर ऊंची यह गगनचुंबी इम ...और पढ़ें

    मर्डेका 118 है दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत

    मर्डेका 118 है दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है। 2010 में ओपन हुई बुर्ज खलीफा को बनाने में 1.5 अरब डॉलर (आज के हिसाब से 13,573 करोड़ रुपये) खर्च हुए थे। ये तो हुई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की बात। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है? आइए बताते हैं।

    ये है दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग

    मर्डेका 118 (Merdeka 118), जिसे पहले मेनारा वारिसन मर्डेका (Menara Warisan Merdeka) और PNB 118 के नाम से जाना जाता था, कुआलालंपुर, मलेशिया में एक 118-मंजिला बहुत ऊंची गगनचुंबी इमारत है। इसकी ऊंचाई 678.9 मीटर (2,227 फीट) है और यही दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत और स्ट्रक्चर है।

    किसने की थी बिल्डिंग की फंडिंग?

    मर्डेका 118 को निर्माण को पूरी तरह से पर्मोडालन नैशनल बरहाद ने फंड किया था, जो मलेशियाई सरकार के स्वामित्व वाली एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। इस बिल्डिंग का निर्माण नवंबर 2023 में पूरा हो गया था। फिर 10 जनवरी 2024 को इसका उद्घाटन हुआ। हालांकि उसके बाद भी बिल्डिंग में कुछ काम हुआ।

    कितने में बनी Merdeka 118?

    रिपोर्ट्स के अनुसार इस बिल्डिंग को बनाने में करीब 500 करोड़ मलेशियाई रिंगिट या करीब 11,500 करोड़ रुपये खर्च हुए। मर्डेका 118 को कॉन्क्रीट और स्टील कम्पोजिट से तैयार किया गया है। इसमें होटल, अपार्टमेंट्स और ऑफिस भी हैं।

    खबरें और भी

    किसने बनाई है Merdeka 118?

    मर्डेका 118 को सैमसंग C&T कॉर्पोरेशन और UEM कंस्ट्रक्शन JV Sdn Bhd (SUJV) के नेतृत्व वाले एक जॉइंट वेंचर ने बनाया था। इसे PNB मर्डेका वेंचर्स Sdn Bhd ने डेवलप किया और फेंडर कैट्सालिडिस और RSP आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया था। इसका कंस्ट्रक्शन 2014 में शुरू हुआ था।

    कौन है Merdeka 118 का मालिक?

    मर्डेका 118 की ओनरशिप पीएनबी मर्डेका वेंचर्स Sdn Bhd के पास है। पीएनबी मर्डेका वेंचर्स Sdn Bhd मलेशिया की सबसे बड़ी फंड मैनेजमेंट कंपनी, पर्मोडालन नैशनल बेरहाद (पीएनबी) की फुली सब्सिडियरी कंपनी है।

    ये भी पढ़ें - कौन बना रहा भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर? ₹2200 Cr में तैयार होगा अनोखा रास्ता; इस शहर की बढ़ेगी रौनक