फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्क-नोज डिजाइन और दमदार SUV अंदाज: मर्करी से अर्थ तक, ह्यूंदै ने उतारी तीन नई ईवी; किसमें क्या मिलेगा खास?

Fri, 27 Nov 2026 01:10 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ह्यूंदै ने पेश की मर्करी कॉन्सेप्ट।
  • 2027 में आएगा इसका प्रोडक्शन मॉडल।
  • चीन के लिए तैयार हुई प्रीमियम एसयूवी।
  • एआई और एडीएएस जैसी तकनीकों से होगी लैस।
विज्ञापन
ह्यूंदै ने ऑटो ग्वांगझू 2026 में पेश किए तीन मॉडल्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यूंदै ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी मर्करी कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे चीन में चल रहे ऑटो ग्वांगझू 2026 में पेश किया है। शार्क-नोज जैसी फ्रंट डिजाइन, उभरे हुए फेंडर और दमदार एसयूवी लुक के साथ यह प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी खासतौर पर चीनी बाजार के लिए तैयार की गई है। इसका प्रोडक्शन 2027 में होगा और इसमें कई दमदार सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। इसी के साथ कंपनी ने इसी इवेंट में अर्थ कॉन्सेप्ट और आयोनिक वी समेत अपने कई दूसरे मॉडल भी प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

ह्यूंदै का मर्करी मॉडल - फोटो : amarujala.com
 2027 में आएगा मर्करी का प्रोडक्शन वर्जन
  • शार्क-नोज जैसा निचला डिजाइन, तराशे गए फेंडर और एक दमदार एसयूवी का आकार...ये सब मिलकर 'मर्करी कॉन्सेप्ट' (MERCURY Concept) को खास बनाते हैं। ह्यूंदै मोटर कंपनी ने चीन में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को विस्तार करते हुए 'ऑटो ग्वांगझू 2026' में इस प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी का ग्लोबल डिजाइन डेब्यू किया है।
  • ग्वांगझू में यह प्रदर्शनी 27 नवंबर से छह दिसंबर तक चल रही है। 'मर्करी कॉन्सेप्ट' खासतौर से चीनी बाजार के लिए विकसित किया गया तीसरा 'आयनिक' (IONIQ) कॉन्सेप्ट है, जो ब्रांड के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में काम करेगा। इसके प्रोडक्शन वर्जन को 2027 में लॉन्च किया जाना है।  


किन फीचर्स से है लैस?
  • मर्करी कॉन्सेप्ट को ह्यूंदै की चीन स्थित डिजाइन और इंजीनियरिंग टीमों ने विकसित किया है। यह B-सेगमेंट की प्रीमियम स्मार्ट एसयूवी है, जिसे खासतौर पर शहरों में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।
  • इसके फीचर्स में Zhuoyu L2++ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल है। यह ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की मदद करने वाली तकनीक है।
  • इसके अलावा एसयूवी में बाइटडांस के दोबाओ एआई मॉडल से लैस स्मार्ट कॉकपिट मिलेगा। इससे कार के अंदर डिजिटल और एआई आधारित सुविधाएं मिलेंगी।
  • ह्यूंदै ने बैटरी स्वैपिंग को लेकर भी तैयारी की है। कंपनी की CATL (कंटेंपरेरी एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी कंपनी) के साथ साझेदारी के तहत मर्करी का बैटरी-स्वैपिंग वर्जन लाने की योजना है। इसमें बैटरी चार्ज करने के बजाय जरूरत पड़ने पर उसकी अदला-बदली की जा सकेगी।

ह्यूंदै का अर्थ कॉन्सेप्ट - फोटो : amarujala.com
EARTH कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल कब देगा दस्तक?
  • ह्यूंदै ने मर्करी के साथ अर्थ कॉन्सेप्ट भी पेश किया है। यह एक इलेक्ट्रिक फैमिली एसयूवी होगी, जिसमें केबिन की जगह और यात्रियों के आराम पर खास ध्यान दिया गया है।
  • इसके एक्सटीरियर में प्रोटेक्टिव क्लैडिंग, इंटीग्रेटेड रूफ रैक और ग्लास रूफ दिया गया है। वहीं, केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग और अलग-अलग उम्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई सीटें मिलती हैं। इसका प्रोडक्शन मॉडल 2028 में बाजार में आने की योजना है।
विज्ञापन

ह्यूंदै ने ऑटो ग्वांगझू 2026 में पेश की आयनिक वी - फोटो : amarujala.com
ह्यूंदै 'आयनिक मर्करी कॉन्सेप्ट': फीचर्स और बैटरी-स्वैपिंग प्लान   
  • ह्यूंदै ने आयनिक V को भी प्रदर्शित किया। इसे आयोनिक प्लैनेट ब्रांड के तहत स्थानीय स्तर पर विकसित किया गया कंपनी का पहला मास-प्रोडक्शन मॉडल बताया गया है। इसे सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया गया था।
  • इसके साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,900 mm और व्हीलबेस 2,900 mm है। कार के इंटीरियर में 27-इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ हेड-अप डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन (Qualcomm Snapdragon) 8295 प्रोसेसर भी मिलता है।
  • इसके अन्य फीचर्स में फोर-जोन वॉयस रिकग्निशन, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम, मोशन-सिकनेस से बचाने वाला खास मोड और पालतू जानवरों की देखभाल के लिए पेट-केयर मोड शामिल है। ह्यूंदै 2027 में इसका एक्सटेंडेड-रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EREV) वर्जन पेश करने की योजना बना रही है।
पैलिसेड हाइब्रिड, आयनिक 5 Nऔर एलेंट्रा N भी दिखाए
ऑटो ग्वांगझू 2026 इवेंट में ही ह्यूंदै ने ने अपने दूसरे मॉडल भी प्रदर्शित किए। इनमें नई पैलिसेड हाइब्रिड, आयनिक 5 Nऔर एलेंट्रा N इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल शामिल हैं।
  • पैलिसेड हाइब्रिड: कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) फंक्शन और अल्ट्रा-वाइडबैंड आधारित डिजिटल की जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • आयनिक5 N: इस इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल में ह्यूंदै का E-GMP प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है। इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
  • एलेंट्रा N: इस मॉडल में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे आठ स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ जोड़ा गया है।
आयनिक मॉडल्स को मिल चुके हैं बड़े अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
इवेंट में कंपनी ने आयनिक मॉडल्स कोमिले अंतरराष्ट्रीय अवार्ड्स का भी जिक्र किया। कंपनी के मुताबिक,आयनिक5 ने 2022 और आयनिक6 ने 2023 में 'वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर' का खिताब जीता था। वहीं, आयनिक5 N को 2024 और आयनिक6 N को 2026 में 'वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार' का अवार्ड मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें